पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026 अयोजित
रायबरेली
रायबरेली में भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय अटल भवन में ” पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026 की कार्यशाला आयोजित हुयी!
महाभियान कार्यशाला के मुख्य अतिथि जिला प्रभारी पीयूष मिश्रा रहे! कार्यशाला की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बुद्धि लाल पासी ने किया! जिला प्रभारी पीयूष मिश्रा ने प्रशिक्षण महाभियान की कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा पहले संगठन का निर्माण फिर कार्यकर्ता निर्माण और फिर राष्ट्र निर्माण,उन्होंने संगठनात्मक मजबूती और वैचारिक स्पष्टता पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक पार्टी की विचारधारा पहुंचाने और आगामी कार्यक्रमों के लिए तैयार रहने का आह्वान किया, साथ ही प्रशिक्षण को विचारधारा के विस्तार का प्रमुख साधन बताया। और उन्होंने कहा प्रशिक्षण की रूपरेखा: जिला स्तर पर दो दिवसीय और मंडल स्तर पर 24 घंटे के कार्यशालाएं। दो सत्रों में बूथ स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित करने की योजना है!और उन्होंने बताया कि सांगठनिक सुदृढ़ीकरण: संगठन को नीचे से मजबूत करना, बूथ स्तर की सक्रियता और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की कार्यक्षमता बढ़ाना। कार्यकर्ता के व्यक्तित्व में सुचिता, अनुशासन, और जन सेवा की भावना को जाग्रत करना। पार्टी की नीतियों, इतिहास, और कार्य पद्धति की जानकारी देना, साथ ही जनहितकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का प्रशिक्षण। जिले की कार्यशाला के बाद अब मंडल प्रशिक्षण वर्ग संपन्न कराए जाएंगे जो 7 मार्च से 13 मार्च के बीच संपन्न होगे l पूरे प्रदेश में 1313 मंडल तथा रायबरेली जनपद में 26 मंडल में यह भाजपा का प्रशिक्षण महाअभियान संपन्न होगा !मंच पर उपस्थित क्षेत्रीय मंत्री दिलीप यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किरन सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा,राम देव पाल, सुरेंद्र सिंह दाढ़ी, मौजूद रहे! बैठक में जिलापदाधिकारी,पूर्वजिलाध्यक्ष,मंडल अध्यक्ष,मंडल प्रभारी,मोर्चो के अध्यक्ष, मौजूद रहे!
मंडल ब्यूरो चीफ पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
My Power News Online News Portal





