विश्व होम्योपैथिक दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया
रायबरेली
इंटेलेक्चुअल होम्योपैथिक ऑब्जेक्टिव सोसाइटी रायबरेली के अध्यक्ष डॉ रमेश श्रीवास्तव, सचिव डॉक्टर राजीव सिंह, कोषाध्यक्ष डॉक्टर सुनील त्रिवेदी, एवं अन्य सदस्यों एवं अन्य सदस्यों की उपस्थिति में सुपरमार्केट रायबरेली स्थित हैनीमेन पार्क में
होम्योपैथी के जन्मदाता डॉक्टर सैमुअल क्रिश्चियन हेनीमेन का जन्म दिवस एवं विश्व होम्योपैथिक दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया।
इस अवसर पर उपस्थित चिकित्सकों ने डॉक्टर हेनीमेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। अध्यक्ष एवं प्रख्यात होम्योपैथिक चिकित्सक डॉक्टर रमेश श्रीवास्तव ने डॉक्टर हैनीमैन के कार्य की तुलना समुद्र मंथन से निकले अमृत से की। उन्होंने कहा जिस प्रकार समुद्र मंथन में विष को अलग कर देवताओं ने अमृत प्राप्त किया इस प्रकार डॉक्टर हैनीमैन ने शरीर पर दुष्प्रभाव पैदा करने वाली पद्धति के मध्य होम्योपैथिक जैसी निर्दोष एवं दुष्प्रभाव रहित पद्धति को जन्म दिया। जिसके लिए संपूर्ण मानवता डॉक्टर हैंनीमैन की सदैव आभारी रहेगी। सचिव डॉक्टर राजीव सिंह ने कहा होम्योपैथिक सुरक्षित प्रभावितएवं सरल चिकित्सा पद्धति है सभी को इसका लाभ अवश्य लेना चाहिए ।

कार्यक्रम में अध्यक्ष डॉ रमेश श्रीवास्तव, सचिव डॉक्टर राजीव सिंह, कोषाध्यक्ष डॉक्टर सुनील त्रिवेदी उपाध्यक्ष, डॉक्टर प्रभात श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी डॉक्टर आशीष श्रीवास्तवडॉ क्टर प्रशांत श्रीवास्तव, डॉ अमर शुक्ला, डॉक्टर दलजीत सिंह, डॉक्टर अख्तर हुसैन, डॉक्टर आशुतोष श्रीवास्तव, डॉक्टर गोपाल जी सिंह, डॉक्टर स्वाति सिंह, डॉक्टर मनीष गुप्ता, डॉक्टर रवि मिश्रा डॉक्टर यस बी सिंह डॉक्टर विरशेष मिश्रा सहित होम्योपैथिक के अनेक प्रशंसक उपस्थित रहे अंत में सब ने एक दूसरे को विश्व होम्योपैथिक दिवस की शुभकामनाएं दी।
मंडल ब्यूरो चीफ पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
My Power News Online News Portal





