Breaking News
IMG_20220713_105726
IMG_20220713_110408
IMG_20220713_110226
IMG_20220713_124754
20220824_233757
IMG_20220916_085719
previous arrow
next arrow
Home / न्यूज़ / राजीव गांधी पेट्रोलियम प्रौद्योगिकी संस्थान में ‘अंतर्राष्ट्रीय शून्य अपशिष्ट दिवस’ का आयोजन। 

राजीव गांधी पेट्रोलियम प्रौद्योगिकी संस्थान में ‘अंतर्राष्ट्रीय शून्य अपशिष्ट दिवस’ का आयोजन। 


राजीव गांधी पेट्रोलियम प्रौद्योगिकी संस्थान में ‘अंतर्राष्ट्रीय शून्य अपशिष्ट दिवस’ का आयोजन। 

शून्य अपशिष्ट संयंत्र का हुआ उद्घाटन

जायस,अमेठी

राजीव गांधी पेट्रोलियम प्रौद्योगिकी संस्थान जायस परिसर में आज दिनांक 30 मार्च 2026 को ‘अंतर्राष्ट्रीय शून्य अपशिष्ट दिवस’ उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस विशेष अवसर पर संस्थान की सतत विकास, चक्रीय अर्थव्यवस्था और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता को दोहराते हुए एक अत्याधुनिक ‘शून्य अपशिष्ट संयंत्र’ का उद्घाटन किया गया। 

संस्थान द्वारा स्थापित ‘एकीकृत अपशिष्ट जल और बायोगैस संसाधन संयंत्र’ परिसर के कैंटीन और किचन से निकलने वाले कचरे को सीधे बायोगैस में परिवर्तित करेगा। इस प्रक्रिया से उत्पन्न होने वाले कचरे का उपयोग बायो-फर्टिलाइजर के रूप में किया जाएगा, जबकि उपचारित जल का उपयोग फिश पॉन्ड और सिंचाई के लिए होगा। संस्थान की यह पहल ‘रिड्यूस, रीयूज और रिसाइकिल’ के साझा संकल्प को और मजबूत करती है।

मंडल ब्यूरो चीफ पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट 

About Lucky Srivastava

Lucky Srivastava

Check Also

हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम उत्सव हुआ एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

🔊 पोस्ट को सुनें हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम उत्सव हुआ एक दिवसीय कार्यशाला का …

Leave a Reply

Your email address will not be published.