ब्लॉक स्तरीय विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष एवं सचिवों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
रायबरेली
आज दिनांक 20/02/2026 को ब्लॉक संसाधन केंद्र छतोहमें एक दिवसीय विद्यालय प्रबंध समिति प्रशिक्षण का शुभारंभ विजय प्रकाश खंड शिक्षा अधिकारी छतोह द्वारा मां सरस्वती जी की प्रतिमा का माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा किब्लॉक स्तरीय विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष एवं सचिवों का एक दिवसीय प्रशिक्षण में शामिल सभी साथियों को विद्यालय में अध्ययन कर रहे बच्चों को उनके बाल अधिकारों के वाहक के रूप में देखते हैं.
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों का पंजीकरण, संदर्भ सामग्री का वितरण, प्रशिक्षण का परिचय, उद्देश्य और अपेक्षाएँ पर चर्चा की गई.

बाल अधिकार और बाल अधिकारों का संरक्षण,निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 और उत्तर प्रदेश निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार नियम 2011 का संक्षिप्त परिचय और विद्यालय प्रबंधन समिति की संरचना, गठन, कार्यकाल और कार्य के बारे विस्तार से चर्चा परिचर्चा और अध्यक्षों के प्रश्नों का संतोषजनक उत्तर प्रदान किया गया विद्यालय प्रबंधन समिति की जिम्मेदारियाँ,विद्यालय प्रबंधन समिति की वित्तीयजिम्मेदारियाँ, विद्यालय विकास योजना, स्थानीय प्राधिकरण के कार्य औरजिम्मेदारियां,एसएमसी बैठक रजिस्टर, ‘शारदा’ कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय से बाहर के बच्चों की पहचान, नामांकन और विशेष प्रशिक्षण, विशेष आवश्यकता वाले बच्चों (सीडब्ल्यूएसएन) और यू-डीआईएसई के बारे में जानकारी।इसके अलावा स्थानीय प्राधिकरण के कार्य औरजिम्मेदारियां,एसएमसी बैठक रजिस्टर, ‘शारदा’ कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय से बाहर के बच्चों की पहचान, नामांकन और विशेष प्रशिक्षण, विशेष आवश्यकता वाले बच्चों (सीडब्ल्यूएसएन) और यू-डीआईएसई के बारे में जानकारी प्रदान किया गया।
समग्र शिक्षा का सामाजिक अंकेक्षण,स्कूली शिक्षा में लड़कियों की शिक्षा औरपूर्व-विद्यालय,निपुण भारत मिशन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा,ऑपरेशन कायाकल्प में एसएमसी के कार्य औरजिम्मेदारियां,मध्याह्न भोजन योजना, विद्यालय स्वास्थ्य कार्यक्रम, बाल श्रम रोकथाम, विद्यालय में बच्चों की सुरक्षा और जलवायु परिवर्तन से संबंधित जानकारी भी दिया गया विद्यालय प्रबंधन समिति: क्षमता निर्माण फिल्म प्रशिक्षण,माता-पिता और समुदाय की भागीदारी, कार्यक्रम में संदर्भदाता के रूप में शिवेंद्र श्रीवास्तव , रमेश कुमार शुक्ल, रोहित मिश्रा , गौरव मौर्य के साथ साथ गिरजेश सिंह, श्याम नारायण सिंह राम पदारथ, लक्ष्मी, छोटे लाल ,सुमित्रा, रुखसाना, आत्मा देवी,सुनील कुमार निर्मल सहित 176 विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष एवं प्र अ/ सचिव/ शिक्षक उपस्थित रहे।
मंडल ब्यूरो चीफ पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
My Power News Online News Portal





