Breaking News
IMG_20220713_105726
IMG_20220713_110408
IMG_20220713_110226
IMG_20220713_124754
20220824_233757
IMG_20220916_085719
previous arrow
next arrow
Home / उत्तर प्रदेश / बुजुर्ग महिला का मंगल सूत्र छीन लिया

बुजुर्ग महिला का मंगल सूत्र छीन लिया


बुजुर्ग महिला का मंगल सूत्र छीन लिया

नसीराबाद/रायबरेली

 नसीराबाद थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर दिनदहाड़े लूट की सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां दो से तीन अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने एक बुजुर्ग महिला को निशाना बनाते हुए उसके गले से सोने का मंगलसूत्र छीन लिया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह वारदात शनिवार करीब 12:30 बजे की है। ग्राम पंचायत परैया नमस्कार निवासी राम फेर पासी की पत्नी सोनावती (लगभग 60 वर्ष) अपने घर के सामने पान की गुमटी पर बैठी थीं। तभी सफेद रंग की अपाची मोटरसाइकिल से सवार तीन अज्ञात युवक वहां पहुंचे और पान-गुटखा लेने के बहाने रुक गए।

बताया जा रहा है कि जैसे ही महिला ने सामान देने के लिए ध्यान हटाया, उसी दौरान बदमाशों ने झपट्टा मारकर उसके गले में पहना सोने का मंगलसूत्र छीन लिया। महिला के शोर मचाने तक आरोपी बाइक से तेजी से फरार हो गए। आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही बदमाश नजरों से ओझल हो चुके थे।

घटना की सूचना मिलते ही नसीराबाद पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही क्षेत्राधिकारी सलोन यदुवेंद्र सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और पीड़ित परिवार से बातचीत कर पूरी जानकारी ली।

पीड़ित राम फेर पासी ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, पुलिस द्वारा हर बार की तरह पहले जांच की बात कही जा रही है, जिससे पीड़ित परिवार में नाराजगी भी देखी जा रही है।

इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी और घटना के खुलासे के लिए टीम गठित कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया गया है।

फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई है। घटना ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं, खासकर दिनदहाड़े इस तरह की वारदात से लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ी है।

मंडल ब्यूरो चीफ पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट 

About Lucky Srivastava

Lucky Srivastava

Check Also

डीएम की अध्यक्षता में जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर की गई बैठक

🔊 पोस्ट को सुनें डीएम की अध्यक्षता में जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर की गई …

Leave a Reply

Your email address will not be published.