सीएमओ कार्यालय में अवकाश लेने पहुंचे चालक से मारपीट
रायबरेली
रायबरेली शहर स्थित स्वास्थ्य विभाग के सीएमओ कार्यालय में तैनात वाहन चालक सुनील कुमार से कथित मारपीट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। आरोप है कि बीमारी के चलते अवकाश प्रार्थना पत्र देने पहुंचे चालक के साथ प्रशासनिक अधिकारी देशबंधु ने अभद्रता की, जातिसूचक शब्द कहे और प्रार्थना पत्र फाड़ दिया। पीड़ित की पत्नी नीरू का कहना है कि अधिकारी लंबे समय से एक ही कार्यालय में तैनात हैं और पहले भी विवादों में रहे हैं।

मामला तब और बढ़ गया जब नीरू आवेदन लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी से मिलने पहुंचीं, लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी। आरोप है कि डिस्पैच कार्यालय में तैनात कर्मी ने पत्र लेने से इनकार कर दिया।
बाद में वाहन चालक संघ अध्यक्ष के हस्तक्षेप पर आवेदन रिसीव हुआ। पुलिस ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए जांच शुरू कर दी है।
मंडल ब्यूरो चीफ पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
My Power News Online News Portal





