Breaking News
IMG_20220713_105726
IMG_20220713_110408
IMG_20220713_110226
IMG_20220713_124754
20220824_233757
IMG_20220916_085719
previous arrow
next arrow
Home / उत्तर प्रदेश / रायबरेली में डिजिटल लाइब्रेरी योजना का शुभारंभ

रायबरेली में डिजिटल लाइब्रेरी योजना का शुभारंभ


रायबरेली में डिजिटल लाइब्रेरी योजना का शुभारंभ

गांवों तक पहुंचेगी आधुनिक शिक्षा

रायबरेली। 

                                   जिले में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देश पर डिजिटल लाइब्रेरी योजना के प्रथम चरण की शुरुआत कर दी गई है। इस पहल से अब ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों को भी बेहतर और आधुनिक पढ़ाई की सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

योजना के तहत चयनित प्रत्येक ग्राम पंचायत के लिए लगभग 4 लाख रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। इसमें करीब 1 लाख 80 हजार रुपये की पुस्तकों की व्यवस्था की गई है, जिनमें नेशनल बुक ट्रस्ट सहित विभिन्न प्रकाशनों की किताबें शामिल हैं। वहीं, 70 हजार रुपये फर्नीचर पर खर्च किए जा रहे हैं।

डिजिटल सुविधाओं को मजबूत करने के लिए कंप्यूटर एवं अन्य उपकरणों की खरीद पर यूपी डेस्को के माध्यम से 1 लाख 30 हजार रुपये खर्च किए जा रहे हैं, जबकि 20 हजार रुपये डिजिटल कंटेंट पर व्यय किए जा रहे हैं।

जिला पंचायतराज अधिकारी सौम्यशील सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम चरण में जनपद की 178 ग्राम पंचायतों में पुस्तकें भेजी जा चुकी हैं। इसके अतिरिक्त 7 विकास खंडों में नेशनल बुक ट्रस्ट द्वारा सीधे पुस्तकें उपलब्ध कराई गई हैं।

इस योजना से ग्रामीण छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा संसाधन मिलने की उम्मीद है, जिससे उनकी पढ़ाई और प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की तैयारी में भी सहायता मिलेगी।

मंडल ब्यूरो चीफ पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट 

About Lucky Srivastava

Lucky Srivastava

Check Also

एम्स में विश्व स्वास्थ दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित 

🔊 पोस्ट को सुनें एम्स में विश्व स्वास्थ दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित  एम्स …

Leave a Reply

Your email address will not be published.