आधुनिक तकनीक से बना एनिमल ब्रीडिंग सेंटर एक नए आयाम पर पहुंचा
सलोन रायबरेली
सलोन कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम सभा बगहा के में आधुनिक तकनीक से निर्मित एनिमल ब्रीडिंग सेंटर जो कि 241 एकड़ की जमीन पर बना हुआ है। जो देश के आधुनिक तकनीक से निर्मित किया गया है। एनिमल ब्रीडिंग सेंटर फार्म आज देश के उन्नति के नए आयाम पर पहुंच चुका है।
पशुओं के चारे हेतु अधिकतम उत्पादन फार्म पर ही किया जाता है। जौ,मक्का, बाजरा, चुकंदर ,सरसों,लूशन व बरसीन की उन्नत खेती यहां वैज्ञानिक विधि से की जाती है।
सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से संबंधित बीते दिनों जैसे जन्मदिन शादी विवाह सालगिरह आदि पर विभाग के सदस्य उपहार सहित प्रति भाग लेते हैं।
संस्था में कार्यरत कर्मचारियों के स्वास्थ्य के परीक्षण हेतु नियमित रूप से कैंप लगाए जाते हैं, एवं खेलों का भी आयोजन होता है। बाहरी व्यक्तियों की संस्था के अंदर आने जाने की मनाही है।
संस्था ISO के मानको का भी पालन लगातार कर रहा है। और कुछ समय पहले इस केंद्र ने 5 S का प्रमाण पत्र भी प्राप्त किया है। इसी के साथ हम आपको अवगत करा दें
हम भारत सरकार द्वारा समस्त वीर्य उत्पादन केंद्रों को दी गई मानक प्रचालन प्रक्रिया का पूर्णता पालन करते हैं ,और 2 वर्ष पश्चात हमारी एडिट लगातार की जाती है ,
और हम मानक पर खरे उतरे हैं। देश के विभिन्न हिस्सों में प्रोजेक्टो के माध्यम से किसानों के सीधे संपर्क में रहकर हम उन्हें पशुओं के संतुलित आहार संबंधी जागरूकता फैलाने का कार्य करते हैं।
आनंद मोहित मिश्रा की रिपोर्ट