नगर पंचायत नसीराबाद में भाजपा द्वारा नामित तीन सदस्यों ने ली पद की शपथ
रायबरेली
भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश भर के नगर निकायों में मनोनीत किए गए सदस्यों की कड़ी में आज जनपद रायबरेली की नगर पंचायत नसीराबाद में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी सलोन चंद्र प्रकाश गौतम (एसडीएम) ने नवनियुक्त तीनों नामित सदस्यों राम तिलक पासी,उमा शंकर चौरसिया,ज्ञानवती वैश्य को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
उप जिलाधिकारी ने मनोनीत सदस्यों को उनके दायित्वों की जानकारी देते हुए कस्बे के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही।
शपथ ग्रहण कार्यक्रम में विधायक अशोक कुमार कोरी,भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी,चेयर मैन मो0 अली सहित सभी वार्डों के सभासद मौजूद रहे।
मंडल ब्यूरो चीफ पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
My Power News Online News Portal





