हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम उत्सव हुआ एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
रायबरेली
ब्लॉक संसाधन केंद्र छतोह जनपद रायबरेली में हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित हुई।

इस दौरान को-लोकेटेड आंगनवाड़ी केंद्रों में संचालित बाल वाटिका कार्यक्रम पर विस्तृत चर्चा हुई। अभिभावकों को बच्चों को नियमित आंगनवाड़ी केंद्र पर भेजनें के लिए प्रेरित किया गया। खण्ड शिक्षाअधिकारी विजय प्रकाश ने बाल वाटिका के 14 निपुण बच्चों और उनके अभिभावकों को पुरस्कृत व सम्मानित किया। बी ईओ ने बताया कि को-लोकेटेड आंगनवाड़ी केंद्रों में बाल वाटिका स्थापित की गयी है बच्चों को खेल-खेल में बुनियादी शिक्षा देकर कक्षा 1 के लिए तैयार करने के लिए ईसीसी एजुकेटर नियुक्त किए गए हैं और विभाग द्वारा बेहतर संसाधन उपलब्ध कराये गए हैं उन्होंनेआंगनवाड़ी कार्यकत्री ईसीसी एजुकेटर से बाल वाटिका को अच्छी तरह संचालित करने और निपुण लक्ष्य हासिल करने हेतु निर्देशित व मार्गदर्शित किया। कार्यक्रम में खण्ड विकास अधिकारी छतोह व सीडीपीओ की प्रतिनिधि उपस्थित रहीं। खण्ड शिक्षा अधिकारी नेउक्त कार्यक्रम के बारे में अपने विचारों से मार्गदर्शन किया। पूरे कार्यक्रम में ब्लॉक के कक्षा-1 के नोडल शिक्षक, आंगनवाड़ी कार्यकत्री व समस्त ईसीसी एजुकेटर की प्रतिभागिता रही। कार्यक्रम को संपन्न करने में आदित्य पांडेय अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ,मनीष यादव लेखाकार,उत्कर्ष सिंह कंप्यूटर ऑपरेटर,राजेश कुमार,आजाद,इंद्र कुमार आदि की विशेष भूमिका रही।
मंडल ब्यूरो चीफ पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
My Power News Online News Portal





