कस्बा नसीराबाद में धूमधाम के साथ रात्रि कालीन होली का गश्त प्रारंभ
नसीराबाद रायबरेली।
नगर पंचायत नसीराबाद में होली त्यौहार की शुरुवात रात्रिकालीन गस्त दिनाँक 24 फरवरी 2026 रात्रि 8 बजे प्रारम्भ हुआ जो दिनाँक 03-03-2026 तक होलिकादहन के साथ सम्पन्न होगा। दिनांक 4 मार्च 2026 को होली का त्यौहार मनाया जाएगा। फाग गस्त डेला महरानी व हसन मिया की कोठी से प्रारम्भ हुआ, जो निर्धारित भार्ग से विचरण करता हुआ मोहल्ला हाता में एक हुआ हाता से
दोनों फाग गस्त निर्धारित मार्ग से शिवनगर, हाता, मोमिनपुरा, खुदगंज हसनमिया की कोठी, कुर्मियाना, हासिमुकुआ, बंगला, दखिन टोला, कोरी टोला, गुडखेत, कायस्थाना, होकर पहला होली फाग गस्त डेला महारानी पर दूसरा विचरण करता हुआ हसन मियां की कोठी समाप्त हुआ। होली फाग गस्त के आयोजक पवन श्रीवास्तव अध्यक्ष श्री राम लीला कमेटी अपने सहयोगी राम तिलक पासी, उमा शंकर चौरसिया राजू रावत, मितान. पवन कुमार मौर्य. राजेश अग्रहरी, नीरज सोनी के साथ कमान संभाले हुए थे।
होली फाग गस्त में नगाडा बजने की जिम्मेदारी पियारे रैदास, राजा राम रैदास की थी। जो लगभग 50 वर्षों से नगाडा बजाने का कार्य करते है रात्रिकालीन फाग जनपद रायबरेली का ही नही मण्डल लखनऊ का इकलौता होली फाग गस्त है। होली फाग गस्त में बुजुर्ग, युवा, बच्चे नगाड़े की धुन पर थिरक रहे थे। गस्त में अंश श्रीवास्तव, राजू सिन्हा, राजू सिन्हा, आदि रावत, कौशल पासवान. बाबू लाल विश्वकर्मा, अरविन्द मौर्य. उमेश पासी, मंशा राम मौर्य, अरविन्दमौर्य, पवन कुमार, नीरज, छेदी विश्वकर्मा, डबलू, सौरभ श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव. संजू श्रीवास्तव प्रिंस. प्रदीप. हिमांशु. मोनू, अग्रहरी, जैकी, पिंटू सहित कस्बे का जन गस्त में शामिल रहा। होली फाग गस्त में थाना नसीराबाद के प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार सोनकर पुलिस बल को आगे और पीछे लगा रखा था। थाना प्रभारी स्वयं भी होली फाग गस्त की समाप्ति तक साथ साथ चल रहे थे।
मंडल ब्यूरो चीफ पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
My Power News Online News Portal





