अपर पुलिस अधीक्षक रायबरेली द्वारा पुलिस कर्मियों के 75 मेधावी छात्रों/बच्चों को पुरस्कृत किया गया-
आज दिनांक 13 अगस्त 2022 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय रायबरेली के निर्देशन में आजादी के “अमृत महोत्सव” के उपलक्ष्य में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय रायबरेली द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन रायबरेली में पुलिस परिवार के 38 मेधावी छात्राओं और 37 मेधावी छात्रों (कुल-75) को फुटबाल,बैडमिंटन रैकेट, कैरमबोर्ड इत्यादि खेल सामग्री एवं राष्टीय महत्व व देश भक्ति से संबंधित पुस्तकें तथा तिरंगा झण्डा देकर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुये देश-भक्ति के लिये प्रेरित किया गया ।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी लाइन, क्षेत्राधिकारी परिविक्षाधीन एवं प्रतिसार निरीक्षक एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण तथा बच्चों के अभिभावक मौजूद रहे ।
संवाददाता विकास श्रीवास्तव की रिपोर्ट
My Power News Online News Portal





