राजीव गाँधी पेट्रोलियम प्रौद्योगिकी संस्थान में प्रथम पूर्णकालिक कुलसचिव का पदभार ग्रहण
जायस/अमेठी
राजीव गाँधी पेट्रोलियम प्रौद्योगिकी संस्थान (आर.जी.आई.पी.टी.) में आज दिनांक 09 मार्च 2026 को राजन श्रीवास्तव ने प्रथम पूर्णकालिक कुलसचिव पद का कार्यभार संभाला।
राजन श्रीवास्तव की नियुक्ति पाँच वर्षों के लिए संस्थान के संचालक मंडल की अनुमति से, संचालक मंडल के अध्यक्ष प्रो. अनिरुद्ध बी. पंडित द्वारा की गई है।
नियुक्ति से पूर्व श्रीवास्तव भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आई.आई.टी.) बीएचयू में संयुक्त कुलसचिव के पद पर कार्यरत थे। उन्हें उच्चतर शैक्षणिक संस्थानों के प्रशासनिक एवं अकादमिक कार्यों का 30 वर्षों से अधिक का अनुभव है।
प्रभार ग्रहण करते समय आरजीआईपीटी के प्रथम पूर्णकालिक कुलसचिव के रूप में श्रीवास्तव ने कहा कि उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता एक सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था स्थापित करना और यह सुनिश्चित करना होगी कि संस्थान के सभी हितधारकों को इसके लाभ प्राप्त हों।
संस्थान में प्रथम पूर्णकालिक कुलसचिव की नियुक्ति से प्रशासनिक एवं अकादमिक गतिविधियों को नई दिशा और गति मिलने की अपेक्षा है।
संस्थान आगमन पर उप कुलसचिव समीर रंजन सिंह ने संस्थान के अन्य अधिकारियों के साथ मिलकर पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।
मंडल ब्यूरो चीफ पवन श्रीवास्तव
My Power News Online News Portal





