ब्लॉक स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन
रायबरेली
खण्ड शिक्षा अधिकारी डा0 सत्य प्रकाश यादव की अध्यक्षता में ग्राम प्रधान ,स्थानीय प्राधिकारी और निकाय के सदस्यों का ब्लाक स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन बीआरसी रोहनिया में दिनांक – 28/02/2026 को सम्पन्न कराया गया। खण्ड शिक्षा अधिकारी ने उन्मुखीकरण का उद्देश्य, डी बी टी के माध्यम से अभिभावको के आधार सीडेड बैंक खातों में यूनीफार्म’ स्वेटर, जूता-मोजा, स्कूल बैग एवं स्टेशनरी हेतु 1200/- भेजे जाने की प्रक्रिया पर चर्चा की। निपुण भारत मिशन के अन्तर्गत निपुण लक्ष्य, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, संतृप्तीकरण, एस. एम.सी., आउट ऑफ स्कूल बच्चे, दि व्यांग बच्चों की शिक्षा एवं बालिका शिक्षा पर विस्तार से जानकारी साझा की गई। संगोष्ठी में समस्त विद्यालयों के नोडल शिक्षक और अधिकांश ग्राम प्रधान / प्रतिनिधि उपस्थित रहे और अपने विचार प्रस्तुत किये। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि धर्मनाथ यादव, रणजीत प्रताप सिंह सहित ने विद्यालय को ग्राम पंचायत से सहयोग करने का पूर्ण आश्वासन दिया।

भूपेंद्र कुमार गुप्त एवं विजय प्रताप सिंह ने प्रशिक्षण में सहयोग प्रदान किया।
मंडल ब्यूरो चीफ पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
My Power News Online News Portal





