अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शिक्षिकाएं सम्मानित हुई
रायबरेली
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया. बेसिक शिक्षा विभाग रायबरेली के सभागार में आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 18 विकास क्षेत्रो एवं नगर क्षेत्र की 23 महिला शिक्षिकाओं को विभाग में उत्कृष्ट योगदान के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह द्वारा सम्मानित किया गया. खंड शिक्षा अधिकारी राही द्वारा बेसिक अधिकारी अधिकारी का सम्मान किया गया. जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाली शिक्षिकाओं को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर के सम्मानित किया गया. अनुप्रिया सिंह,दीपिका सिंह,प्रीति वर्मा,मृदुल रानी एवं अरुणा सिंह ने महिला दिवस पर अपने विचार व्यक्त किया. इस अवसर पर बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह ने कहा है कि शासन द्वारा महिलाओं के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं जिसका महिला सशक्तिकरण मे विशेष योगदान है. और इसका लाभ बेसिक शिक्षा विभाग को भी मिल रहा है. उन्होंने सभी को भविष्य में भी
बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया. सम्मानित होने वालों में मानसी सिंह गौतम अनुप्रिया सिंह प्रीति विश्वकर्मा रश्मि श्रीवास्तव दीपिका सिंह डॉक्टर शारदा सिंह अर्चना मौर्य ज्योति भारती वंदना पांडे कविता शाक्य वंदना मिश्रा गीता त्रिपाठी नीतू सिंह कुशवाहा मृदुल रानी, एम निम्मी अरुणा सिंह रिया ठाकुर रेखा सिंह,किरण सिंह ममता सिंह और प्रीति वर्मा रही. इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी राही बृजलाल, जिला समन्वयक बालिका शिक्षा विनय तिवारी, अनूप कुमार रमन सिंह अंकुर आदि उपस्थित रहे. खंड शिक्षा अधिकारी राही बृजलाल के द्वारा आभार ज्ञाप किया गया.कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर अभिषेक द्विवेदी ने किया.।
मंडल ब्यूरो चीफ पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
My Power News Online News Portal





