Breaking News
IMG_20220713_105726
IMG_20220713_110408
IMG_20220713_110226
IMG_20220713_124754
20220824_233757
IMG_20220916_085719
previous arrow
next arrow
Home / उत्तर प्रदेश / एसपी की चौखट पर पहुंचा ऊंचाहार में बीडीसी पर रिवाल्वर तानने का मामला 

एसपी की चौखट पर पहुंचा ऊंचाहार में बीडीसी पर रिवाल्वर तानने का मामला 


एसपी की चौखट पर पहुंचा ऊंचाहार में बीडीसी पर रिवाल्वर तानने का मामला 

सीओ डलमऊ करेंगे जांच

ऊंचाहार , रायबरेली ।

क्षेत्र पंचायत बैठक के दौरान बीडीसी सदस्य पर ब्लॉक प्रमुख के बेटे द्वारा कथित रूप रिवॉल्वर तानने का मामला मंगलवार को एसपी की चौखट पर पहुंच गया।

मंगलवार को करीब चार दर्जन सदस्यों ने एसपी से मुलाकात करके पूरी हकीकत बताई है और प्रमुख के बेटे व उसके साथियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है ।

पूरे प्रकरण की जांच के लिए एसपी ने सीओ डलमऊ को निर्देशित किया है ।

       ज्ञात हो कि सोमवार को ब्लॉक सभागार में आयोजित क्षेत्र पंचायत की बैठक में भाग लेने के लिए सावापुर नेवादा गांव के बीडीसी सदस्य मनीष कौशल साथियों के साथ ब्लाक परिसर में थे ।

उनका आरोप है कि इसी दौरान ब्लाक प्रमुख का बेटा अपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंचा और बैठक कक्ष में जाने से उन्हें रोक लिया तथा उन पर रिवाल्वर तान दी । भगदड़ होने के कारण उसकी रिवॉल्वर छूटकर नीचे गिर गई , जिसके कारण उनकी जान बच सकी ।

इस घटना की एक तहरीर कोतवाली में सोमवार को ही दी गई थी । पुलिस द्वारा प्राथमिकी न दर्ज करने के कारण मंगलवार को करीब चार दर्जन बीडीसी सदस्य लेबमबंद होकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और एसपी को पूरी घटना से अवगत कराया ।

इस मामले में एसपी ने निष्पक्ष जांच और कार्रवाई का आश्वासन बीडीसी सदस्यों को दिया है ।

उन्होंने पूरे मामले की जांच क्षेत्राधिकारी डलमऊ को सौंपी है । इधर कोतवाल अजय कुमार राय ने बताया कि घटना ने तहरीर लेकर जांच की जा रही है , जो तथ्य सामने आएंगे उसी अनुरूप कार्रवाई होगी ।

मंडल ब्यूरो चीफ पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट 

About Lucky Srivastava

Lucky Srivastava

Check Also

जनपद में कहीं भी किसी भी प्रकार की डीज़ल अथवा पेट्रोल की कोई समस्या अथवा शार्टेज नहीं:- एडीएम

🔊 पोस्ट को सुनें जनपद में कहीं भी किसी भी प्रकार की डीज़ल अथवा पेट्रोल …

Leave a Reply

Your email address will not be published.