Breaking News
IMG_20220713_105726
IMG_20220713_110408
IMG_20220713_110226
IMG_20220713_124754
20220824_233757
IMG_20220916_085719
previous arrow
next arrow
Home / उत्तर प्रदेश / नसीराबाद में दबंगों का कहर घर में घुसकर मारपीट, बहन से छेड़खानी, धारदार हथियार से हमला

नसीराबाद में दबंगों का कहर घर में घुसकर मारपीट, बहन से छेड़खानी, धारदार हथियार से हमला


नसीराबाद में दबंगों का कहर घर में घुसकर मारपीट, बहन से छेड़खानी, धारदार हथियार से हमला

पुलिस पर लापरवाही के आरोप

मारपीट का वीडियो वायरल, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार

नसीराबाद रायबरेली:-थाना क्षेत्र नसीराबाद में दबंगों द्वारा घर में घुसकर मारपीट, छेड़खानी और धारदार हथियार से हमला करने का गंभीर मामला सामने आया है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल बताया जा रहा है, जिसके बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के पूरे निहाली दुबे गांव निवासी लोकेश पुत्र शिवकुमार ने थाना नसीराबाद में दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि गांव के ही दुर्गेश पुत्र अनंत राम, राघवेंद्र दुबे, अनंत राम, शैलेन्द्र दुबे तथा अनिरुद्ध मिश्रा ने उसके घर में घुसकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।पीड़ित के अनुसार हमलावरों ने उसकी बहन को जबरन खींचकर अपने घर ले जाने की कोशिश की।

जब लोकेश और उसकी माता गीता द्विवेदी ने विरोध करते हुए बहन को बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया और बेरहमी से पीट दिया।पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने धारदार हथियार का भी इस्तेमाल किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के दौरान का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपियों द्वारा उसकी बहन और माता के साथ मारपीट करते हुए देखा जा रहा है।घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पर दी गई और थाना नसीराबाद में लिखित शिकायत भी दी गई। पीड़ित का आरोप है कि शनिवार होने का हवाला देकर पुलिस ने उसकी डाक्टरी सोमवार को कराने की बात कहकर उसे घर भेज दिया, जबकि वह गंभीर रूप से घायल था और उसके शरीर से खून का रिसाव हो रहा था।पीड़ित का कहना है कि उसका प्रार्थना पत्र भी अभी तक ठंडे बस्ते में पड़ा है और आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।क्षेत्र में बढ़ रहे अपराध, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी आक्रोश देखने को मिल रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि थाना नसीराबाद क्षेत्र में लगातार आपराधिक घटनाएं सामने आ रही हैं, लेकिन समय पर कार्रवाई न होने से दबंगों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं।

ग्रामीणों ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है,ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था कायम रह सके।

 

आनंद मोहित मिश्रा की रिपोर्ट 

About Lucky Srivastava

Lucky Srivastava

Check Also

ब्लॉक स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन

🔊 पोस्ट को सुनें ब्लॉक स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन रायबरेली खण्ड शिक्षा अधिकारी डा0 …

Leave a Reply

Your email address will not be published.