Breaking News
IMG_20220713_105726
IMG_20220713_110408
IMG_20220713_110226
IMG_20220713_124754
20220824_233757
IMG_20220916_085719
previous arrow
next arrow
Home / उत्तर प्रदेश / कस्बा नसीराबाद में धूमधाम से मनाया गया होलिकोत्सव

कस्बा नसीराबाद में धूमधाम से मनाया गया होलिकोत्सव


कस्बा नसीराबाद में धूमधाम से मनाया गया होलिकोत्सव

नसीराबाद रायबरेली।

नगर पंचायत नसीराबाद में होली त्यौहार की शुरुवात रात्रिकालीन गस्त दिनाँक 24-02-2026 से प्रारम्भ हुआ जो दिनाँक 3-03-2026 को होलिकादहन के साथ सम्पन्न हुआ। दिनांक 4मार्च 2026 को होली फाग गस्त पवन कुमार श्रीवास्तव अध्यक्ष श्री राम लीला कमेटी के नेतृत्व में डेला महरानी व हसन मिया की कोठी से प्रारम्भ हुआ, जो निर्धारित भार्ग से विचरण करता हुआ मोहल्ला हाता में एक हुआ। हाता से दोनों फाग गस्त निर्धारित मार्ग से थाना परिसर पहुँचा जहां पर प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार सोनकर सहित थाना स्टाफ द्वारा होली खेली गयी। थाना परिसर से निर्धारित मार्ग से शिवनगर, हाता, मोमिनपुरा, खुदागंज हसनमिया की कोठी, कुर्मियाना, हासिमकुआ, बंगला, दखिन टोला, कोरी टोला, गुडखेत, कायस्थाना, मऊतिराहा, होकर पहला होली फाग गस्त डेला महारानी पर दूसरा विचरण करता हुआ हसन मियां की कोठी पर 3 बजे समाप्त हुआ।

होली फाग गस्त के आयोजक पवन श्रीवास्तव अध्यक्ष श्री राम लीला कमेटी अपने सहयोगी राजीव सिन्हा ,मोनू सिनहा,संजू सिनहा, राम तिलक पासी, उमा शंकर चौरसिया, पप्पू रावत, मितान, पवन कुमार मौर्य, राजेश अग्रहरी, नीरज सोनी,अंश श्रीवास्तव के साथ कमान संभाले हुए थे। होलीफाग गस्त में नगाडा बजाने की जिम्मेदारी पियारे रैदास, राजा राम रैदास की थी। जो लगभग 50 वर्षों से नगाडा बजाने का कार्य करते है रात्रिकालीन फाग गश्त जनपद रायबरेली का ही नही मण्डल लखनऊ का इकलौता होली फाग गस्त है। होली फाग गस्त में करीब तीन हजार बुजुर्ग, युवा, बच्चे नगाड़े की धुन पर थिरक रहे थे। गस्त में राय अभिषेक, आदी रावत,कौशलपासवान, बाबू लाल विश्वकर्मा, अरविन्दमौर्य, उमेश पासी, मंशा राम मौर्य, सोनू मौर्य, पवन कुमार मौर्य, नीरज, छेदी विश्वकर्मा, डबलू, सौरभ श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, प्रिंस, प्रदीप, हिमांशु, मोनू अग्रहरी, जैकी, पिंटू ,राज कुमार मौर्य,संतराम मौर्य,संजय मौर्य ,आनंद राष्ट्रवादी,दीपक मौर्य,संजय अग्रहरि,सुरेश अग्रहरि, राजेश अग्रहरि,सुनील अग्रहरि,डबलू,सहित कस्बे के लगभग तीन हजार लोग गस्त में शामिल रहे। होली फाग गस्त में प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार सोनकर के साथ थाने की और पुलिस लाइन रायबरेली से 25 पुलिस बल आगे और पीछे चल रही थी। थाना प्रभारी पवन कुमार सोनकरअपनी पूरी टीम के साथ स्वयं भी प्रातः 9 बजे से 3 बजे तक होली फाग गस्त की समाप्ति तक साथ साथ चल रहे थे। होली फाग गस्त की पूरी मानिटरिंग उपजिलाधिकारी सलोन एवम् सी ओ सलोन कर रहे थे। दोनों अधिकारी गस्त समाप्त होने के बाद तहसील के लिए प्रस्थान किया।

मंडल ब्यूरो चीफ पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट 

About Lucky Srivastava

Lucky Srivastava

Check Also

मंडलायुक्त ने कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटलों का किया निरीक्षण

🔊 पोस्ट को सुनें मंडलायुक्त ने कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटलों का किया निरीक्षण पत्रावलियों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published.