जिला गंगा समिति के तत्वाधान में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम आयोजित
जगतपुर,रायबरेली
मेरा युवा भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार व जिला गंगा समिति रायबरेली के संयुक्त तत्वावधान में विकास खण्ड जगतपुर के खजुरी ग्राम पंचायत मे माँ दुर्गा मंदिर पर स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम युवा मण्डल अध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह एव अन्य सदस्यों सहित भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष विनायक प्रताप सिंह की अगुवाई में किया गया। सभी सदस्यों ने मां दुर्गा परिसर को स्वच्छ एव सुन्दर बनाने हेतु बृहद अभियान चलाया एव आम जनमानस में सदैव स्वच्छता के संदेश को प्रसारित किया। मंडल अध्यक्ष भाजपा ने सभी को आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने निरंतर अभियान चलाने हेतु प्रेरित कर अपना पूर्ण सहयोग देने की बात कही गई। आदित्य प्रताप सिंह द्वारा बताया गया कि ऐसे जागरूकता के कार्यक्रमों से आस पास के वातावरण स्वच्छ-हरा भरा एवं प्रदूषण मुक्त बनाना रहते जो हमे स्वस्थ और चिरायु बनाते हैं। हमे अपने गली मुहल्लों मंदिर नदियों व घाट को साफ सुथरा रखना चाहिए। कार्यकम के समाप्ति के दौरान सभी लोगों द्वारा स्वच्छता मुहिम को जारी रखने हेतु स्वच्छता शपथ कराया गाय। जिसमें सुशील छोटू, शेखर आदि युवा साथियों का अमूल्य सहयोग रहा।
मंडल ब्यूरो चीफ पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
My Power News Online News Portal





