अमेठी-अपने नवनिर्मित आवास पर आयोजित खिचड़ी भोज में शामिल हुई सांसद स्मृति ईरानी
पूरे लोकसभा के करीब एक हजार भाजपा नेता और कार्यकर्ता हुए शामिल
पति जुबिन ईरानी भी रहे मौजूद
केंद्रीय मंत्री और सांसद स्मृति ईरानी आज एक दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी पहुंची यहां वो अपने नवनिर्मित आवास पर आयोजित खिचड़ी भोज में शामिल हुई।कार्यक्रम में राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह समेत कई बड़े भाजपा नेता शामिल हुए।खिचड़ी भोज में पूरे लोकसभा क्षेत्र के करीब एक भाजपा कार्यकर्ता और नेता शामिल हुए।इस दौरान सांसद स्मृति ईरानी ने आवास बगल चल रहे आल्हा गायन में भी शिरकत की और उसका आनंद उठाया।
सुरक्षा के रहे पुख्ता इन्तजाम
वही खिचड़ी भोज कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के भी कड़े इंतजाम रहे और चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात रही।
दरअसल केंद्रीय मंत्री और सांसद स्मृति ईरानी आज एक दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी पहुंची जहां उन्होंने गौरीगंज ब्लाक के मेदन मवई में बन रहे अपने नवनिर्मित आवास में आयोजित खिचड़ी भोज में शामिल।करीब 12 बजे अपने पति जुबिन ईरानी के साथ अपने नवनिर्मित आवास पहुँची सांसद स्मृति ईरानी खिचड़ी भोज में शामिल होने के बाद आवास के बगल चल रहे आल्हा में पहुँची जहाँ उन्होंने आल्हा का आनंद उठाया।खिचड़ी भोज में राज्यमंत्री और तिलोई विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह आशा किशोर समेत कई पूर्व विधायक और भाजपा नेता शामिल हुए।
ब्यूरो चीफ पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
My Power News Online News Portal





