सड़क दुर्घटनाओं के दृष्टिगत जनपद में चलाये जा रहे संघन चेकिंग अभियान के अन्तर्गत ट्रैक्टर-ट्राली वाहनों की चेकिंग
रायबरेली।
जनजीवन की सुरक्षा और सड़क दुर्घटनाओं के दृष्टिगत दिनाँक 28 सितम्बर 2022 को पुलिस अधीक्षक रायबरेली आलोक प्रियदर्शी के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल नेतृत्व में यातायात प्रभारी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर, मिलएऱिया, भदोखर द्वारा शहर क्षेत्र के व्यस्त चौराहों-त्रिपुला, रतापुर, सारस चौराहा, मामा चौराहा, मुन्शीगंज में संघन चेकिग अभियान चलाकर ट्रैक्टर-ट्राली, डम्फर, डग्गामार वाहनों को चेक किया गया।
विशेष अभियान का पर्यवेक्षण स्वयं पुलिस अधीक्षक रायबरेली द्वारा किया गया। इसी क्रम में पूरे जनपद के सभी थाना प्रभारियों द्वारा सम्बधित क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में चकिंग की गयी।
चेकिंग अभियान के दौरान लगभग 421 ट्रैक्टर-ट्रालियों को चेक किया गया तथा अनियमिता पाये जाने पर सम्बंधित के विरूद्ध निमानुसार आवश्यक कार्यवाही भी गयी है।
विकास श्रीवास्तव की रिपोर्ट