राष्ट्रीय लोक दल पदाधिकारियों ने जिला अधिकारी अमेठी को सौंपा ज्ञापन
लखनऊ 31 जनवरी 5 फरवरी को सरकार ने यदि गन्ना किसानों के हित में कोई निर्णय नहीं लिया तो 7 फरवरी को बड़ा आंदोलन होगा यह घोषणा आज राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मनजीत सिंह ने करते हुए कहा कि राष्ट्रीय लोकदल द्वारा लगातार किसान सन्देश अभियान चलाकर उ0प्र0 सरकार को किसान सन्देश पत्र भेजकर गन्ना के लाभकारी मूल्य की घोषणा कराने की मांग कर रहा है लेकिन अभी तक मुख्यमंत्री द्वारा कोई घोषणा नहीं की गयी। जिससे किसानों में असंतोष व्याप्त है।
राष्ट्रीय लोक दल अमेठी के जिला प्रभारी कमाल दस गौतम जिला अध्यक्ष संजय पाठक कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने किसान हित में जिला अधिकारी के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन से मांग करते हुए कहा कि गन्ने का लाभकारी मूल्य की घोषणा की जाए।
आवारा पशुओं से किसानों की फसल की सुरक्षा के लिए उचित समाधान किया जाए।
बकाया गन्ना मूल्य का ब्याज सहित भुगतान कराया जाय । 5 फरवरी तक किसानों की समस्या का निवारण न किया गया तो राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।
इस अवसर पर ओम प्रकाश श्रीवास्तव पूर्व जिला महासचिव अमेठी मुख्य शहीद हरिराम लोधी राजेश मौर्या उमेश सिंह राकेश पासी आशुतोष आदि उपस्थित रहे।
वही लखनऊ में राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मनजीत सिंह ने बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार आज रालोद नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा पूरे प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जयन्त चौधरी के निर्देश पर सम्पूर्ण प्रदेश में पेराई सत्र 2022-23 के लिए गन्ना मूल्य घोषित कराने, आवारा पशुओं से किसानों को हो रही समस्या का समाधान करने व गन्ने का ब्याज सहित भुगतान करने की मांग को लेकर किसान सन्देश अभियान के तहत जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा गया।
रालोद के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनजीत सिंह ने कहा कि किसान संदेश अभियान में अब तक प्रदेश के किसान और रालोद कार्यकर्ता 2 लाख से अधिक किसान संदेश पत्र प्रदेश के मुख्यमंत्री को भेज चुके हैं लेकिन कुंभकरण की नींद में सो रहे प्रदेश के मुखिया पर कोई असर नहीं पड़ा है।
प्रदेश सरकार की हठधर्मिता और किसान विरोधी नीतियों से तंग आकर राष्ट्रीय लोकदल कार्यकर्ता और किसानों ने आज 31 जनवरी को जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर 3 सूत्री मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
उन्होंने मुख्यमंत्री को आगाह करते हुए कहा है कि यदि 5 फरवरी तक किसानों की तीनों मांगों को पूरा नहीं किया गया तो राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ता और किसान आगामी 7 फरवरी को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन करेंगे।
अशुतोष श्रीवास्तव की रिपोर्ट
My Power News Online News Portal





