प्रांतीय अध्यक्ष केराष्ट्रीय टीचर्स आह्वान पर ब्लॉक कार्यकारणी की बैठक आयोजित
रायबरेली
फेडरेशन ऑफ इण्डिया के राष्ट्रीय/प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. दिनेश चन्द्र शर्मा के आह्वान पर एवं जनपदीय कार्यकारिणी के निर्देशन में आज दिनांक – 23/02/2026 को ब्लॉक कार्यकारिणी एवं सदस्यों की बैठक ब्लॉक मुख्यालय छतोह में उ० प्र० प्रा० शि० संघ शाखा. रायबरेली के जिलाध्यक्ष एवं माण्डलिक मंत्री राजेश शुक्ल की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें जूनियर शिक्षक संघ के प्रमोद कुमार यादव द्वारा विचार व्यक्त किया। जनपदीय उपाध्यक्ष अनुराग शुक्ला ने सभी शिक्षकों को ट्विटर / x प्लेटफार्म पर अपडेटेड एकाउंट के साथ सक्रिय रहने के लिए आद्यान किया जनपदीय संयुक्त मंत्री डा. चन्द्रमणि बाजपेयी ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह सरकार शिक्षकों से उनकी आजीविका छीनना चाह रही है जोकि हम सभी ऐसा होने नहीं देंगे, जिला संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष पंकज द्विवेदी ने अपने परिवार, रिश्तेदारों एवं समस्त स्टाफ को बढ़चढ़कर लड़ाई में संघर्ष करने हेतु आह्वान किया। जिला मंत्री मुकेश चन्द्र द्विवेदी ने संगठन के द्वारा पूर्व में किए गये संघर्षों को याद -दिलाते हुए कहा कि शिक्षक सदैव राष्ट्र निर्माता रहा है जनपदीय अध्यक्ष द्वारा कोरोना काल में शहीद शिक्षकों दिलाने में संगठन के संघर्षों को याद दिलाते हुए कहा कि टी ई टी परीक्षा उत्तीर्ण करना महत्वपूर्ण नही है। सरकार की क्या गारंटी है कि भविष्य में कोई अन्य पात्रता परीक्षा नही थोपेगी। अंत में ब्लाक अध्यक्ष आदित्य पाण्डेय ने आये हुए जनपदीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं ब्लॉक के समस्त शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राकेश जायसी शैलेश कुमार सैय्यद नफीस हुसैन कृता सरोज सुरूर फात्मा सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे
मंडल ब्यूरो चीफ पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
My Power News Online News Portal





