आज निकाली जाएगी भगवान चित्रगुप्त की भव्य शोभा यात्रा
रायबरेली।
विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी कायस्थों के आराध्य भगवान चित्रगुप्त की भव्य शोभा यात्रा आज रविवार २६ अक्टूबर को निकाली जाएगी। अखिल भारतीय चित्रांश महासभा द्वारा एक पत्रकार वार्ता का आयोजन कर उक्त जानकारी उपलब्ध कराई गई।
अखिल भारतीय चित्रांश महासभा के जिला महामंत्री सुबोध श्रीवास्तव ने बताया कि यह शोभायात्रा नगर के कैपिटल सिनेमा के निकट स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर से सांय ५ बजे निकलकर खोया मण्डी, घंटाघर, सुपर मार्केट, खालसा चौक, अस्पताल चौराहा, बस स्टेशन होते हुए श्री चित्रगुप्त मंदिर में समाप्त होगी। जिला महामंत्री मोहित श्रीवास्तव ने बताया कि पूरी शोभायात्रा के मार्ग पर 31 तोरण द्वार लगाये जायेंगे। इसी क्रम में विधिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष एडवोकेट दिनेश श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यक्रम में प्रभू श्री चित्रगुप्त महराज, उनकी दोनो रानियां 12 पुत्र व राधा-कृष्ण सुदामा-कृष्ण, आपरेशन सिंदूर व राम दरबार की झांकियों का भव्य आयोजन भी किया गया है।
जिलाध्यक्ष कमल श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्य अतिथि के रूप में वाराणसी के कैण्ट से भाजपा विधायक सौरभ श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि सदर विधायक अदिति सिंह, अखिल भारतीय चित्रांश महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव वर्मा, कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पी०एन० सिन्हा मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।
कोषाध्यक्ष स्वप्निल श्रीवास्तव ने बताया समापन के पश्चात् स्थानीय कैपिटल उत्सव लॉन में सम्मान समारोह एवं भोज का आयोजन भी किया जाएगा।
इस अवसर पर संगठन के समस्त पदाधिकारियों द्वारा सर्व समाज से कार्यक्रम में सम्मिलित हो कर उसे सफ़ल बनाने की अपील की गई।
मंडल ब्यूरो चीफ पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
My Power News Online News Portal





