पंचशील पी0 जी0 कालेज में युवाओं की नई सोच पर आधारित कार्यक्रम आयोजित
रायबरेली
दिनांक- 25 अक्टूबर 2025 दिन शनिवार को विकसित उत्तर प्रदेश @2047 को सुदृढ़ बनाने के लिए युवाओं की नई सोंच पर आधारित कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें खंड शिक्षा अधिकारी, ब्लाक-रोहनिया जिला -रायबरेली डॉ.सत्य प्रकाश यादव ने विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश को बच्चे अपनी युवा सोंच से अपने भविष्य को संवारने के लिए उच्चतम शिखर पर पहुंचने के लिए लक्ष्य की प्राप्ति हेतु कर्तव्यों का पालन करें। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.अनिल कुमार ने अपने वक्तव्य में कहा कि विद्यार्थी अपने माता-पिता के सपनों को साकार करने के लिए कड़ी से कड़ी मेहनत करके विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश का निर्माण करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। प्राचार्य ने यह भी बताया कि छात्र-छात्राओं को विकसित उत्तर प्रदेश @2047 के पोर्टल द्वारा स्कैन करके सभी छात्र- छात्राएं भारत को समृद्ध बनाने में अपनी सोंच को भारत सरकार तक पहुंचाएं जिससे भारत के नव निर्माण का सपना साकार हो सके। इस कार्यक्रम का संचालन डॉ.सन्तोष कुमार विश्वकर्मा द्वारा किया गया। विकसित भारत कार्यक्रम के अवसर पर महाविद्यालय के श्रीमती विनीता मिश्रा, संदीप कुमार मौर्य,राजेश कुमार यादव,नीरज कुमार, अनुराग त्रिपाठी, रविकांत,मणि प्रताप वर्मा,शुभम बघेल राम गोपाल,आलोक कुमार, आशीष कुमार, रोहित कुमार, श्रीमती आकांक्षा मौर्य आदि प्राध्यापक/प्राध्यापिकाएं उपस्थित रहे।
मंडल ब्यूरो चीफ पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
My Power News Online News Portal





