नगर पंचायत नसीराबाद में धूमधाम से की गई माता जी की विदाई
नसीराबाद,रायबरेली
मूर्ति विसर्जन में 11 जगह के अलग-अलग पंडालों की मूर्तियां नगर में एक साथ भ्रमण की- जिसमे मौर्या नगर पंडाल, शिव नगर पंडाल, प्रमोद श्रीवास्तव कायस्थाना पंडाल, मोहल्ला नाका पंडाल, फूलवारी नगर पंडाल, लाला की बजार पंडाल, नारायण चौराहा पंडाल, मौहरिया पूजा पंडाल, टेंगना पूजा पंडाल, भुला मऊ पंडाल,भसई का पुरवा पंडाल, की सभी मूर्तियां मौर्य नगर से पोस्ट ऑफिस अकेलवा मोड जायस- सलोन रोड से मऊ तिराहा होकर गोकना घाट पर विसर्जन के लिए प्रस्थान हुई।
इस पूरी यात्रा में व्यवस्था की कमान संभालते हुए प्रभारी निरीक्षक राम लखन पटेल पूरे थाना स्टाफ के साथ और पवन श्रीवास्तव अध्यक्ष श्री राम लीला कमेटी मुस्तैद रहे।
यात्रा व्यवस्था में मुनि गौड़, आनन्द आर्या, पप्पू रावत,उमा शंकर चौरसिया, अंश श्रीवास्तव, वैभव श्रीवास्तव, सौरभ श्रीवास्तव, संजू श्रीवास्तव, रानू श्रीवास्तव,कौशल किशोर (मोलू), राजकुमार मौर्या, जितेन्द्र मोदनवाल, नन्हू बाल्मीकि, लालता सविता,रामू मौर्या, जितेंद्र साहू, नीरज सोनी, भारत, मोहित हिन्दू, दीपक आदि लोग उपस्थित रहे।
यात्रा में लगभग पांच हजार महिला पुरुष समलित रहे।
मंडल ब्यूरो चीफ पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
My Power News Online News Portal





