Breaking News
IMG_20220713_105726
IMG_20220713_110408
IMG_20220713_110226
IMG_20220713_124754
20220824_233757
IMG_20220916_085719
previous arrow
next arrow
Home / उत्तर प्रदेश / जिलाधिकारी ने शहीद वीर सैनिकों की नारियों को किया सम्मानित

जिलाधिकारी ने शहीद वीर सैनिकों की नारियों को किया सम्मानित


जिलाधिकारी ने शहीद वीर सैनिकों की नारियों को किया सम्मानित

रायबरेली,14 जनवरी। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने वेटरंस डे के अवसर पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में शहीद सैनिकों के वीर नारियों को अंगवस्त्रम व प्रमाण पत्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने पूर्व सैनिकों की समस्याओं को भी सुना।

जिलाधिकारी ने 1971 भारत पाक युद्ध में शहीद बलवान सिंह की वीर नारी धुन्ना देवी, 1965 भारत-पाक युद्ध सिपाही शिव सिंह की वीर नारी सिया राजी, 1971 भारत-पाक युद्ध सिपाही रवि नारायण सिंह की वीरनारी सोनवती देवी, 1991 ऑपरेशन रक्षक लांस नायक रामेश्वर सिंह की वीर नारी उर्मिला देवी, 1999 ऑपरेशन कारगिल विजय राजेंद्र कुमार की वीरनारी ललिता देवी, ऑपरेशन फाल्कन सूबेदार लालता सिंह की वीर नारी विनीता सिंह, 1971 पायनियर महावीर यादव की वीर नारि धन राजा, 1984 सिपाही राम बहोर सिंह की वीर नारी राज दुलारी, 1974 मिशन इन डिस्पैच हवलदार शंभू नाथ सिंह, 2001 की इस ऑपरेशन नायक सुरेंद्र बहादुर सिंह की वीर नारी कृष्णावती, 1990 आइस ऑपरेशन हवलदार रणधीर सिंह की वीर नारी ज्ञानवती, हवलदार एसके सिंह की वीर नारी मुन्नी देवी, सवार लाखन सिंह की वीर नारी कृष्णा कुमारी को सम्मानित किया गया ।

मंडल ब्यूरो चीफ पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट

About Lucky Srivastava

Lucky Srivastava

Check Also

प्रयागराज बन रहा शिक्षा और संस्कृति का केंद्र” — महापौर केशवानी

🔊 पोस्ट को सुनें प्रयागराज बन रहा शिक्षा और संस्कृति का केंद्र” — महापौर केशवानी …

Leave a Reply

Your email address will not be published.