बी आर सी छतोह में सेवानिवृत शिक्षकों को भाव भीनी बिदाई दी गयी
रायबरेली
आज 30/03/2026 को सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षक अशरफ अली सिद्दीकी एवं सुरेश चंद्र को ब्लॉक स्तर पर बी आर सी छतोह में सम्मानित किया गया जिसमें खण्ड शिक्षा अधिकारी छतोह विजय प्रकाश द्वारा शिक्षको को अंग वस्त्र प्रदान किया गया। गिरजेश सिंह द्वारा प्रतीक चिन्ह, आदित्य नारायण पाण्डेय ने धार्मिक पुस्तकें देकर सम्मानित किया। खण्ड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि आज आप शासकीय सेवा से भले ही सेवानिवृत्त हो रहे हैं परंतु शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होते हैं आदित्य नारायण पाण्डेय, महेंद्र कुमार मिश्रा, सुशील कुमार शुक्ला आदि ने अपने अपने विचार व्यक्त किया। सुरेश चंद्र ने कहा कि मैंने सेना में देश की सेवा की है फिर हमें बच्चों की सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ अशरफ अली सिद्दीकी ने कहा कि हम नेक नीयत से जो भी कार्य करेंगे निश्चित सफलता प्राप्त करेंगे इस अवसर पर गिरजेश सिंह अनिल कुमार शुक्ला सैय्यद नफीस हुसैन जय करन अजय कुमार राम नगीना हरिकेश मौर्य जीनत बानो प्रतिष्ठा मिश्रा नसीमुन बेगम समस्त बी आर सी स्टाफ उपस्थित रहे कार्यक्रम संचालन मुकेश कुमार सिंह एवं राकेश जायसी ने किया।
मंडल ब्यूरो चीफ पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
My Power News Online News Portal





