Breaking News
IMG_20220713_105726
IMG_20220713_110408
IMG_20220713_110226
IMG_20220713_124754
20220824_233757
IMG_20220916_085719
previous arrow
next arrow
Home / उत्तर प्रदेश / डीएम ने एसटीपी एवं एफएसटीपी का किया निरीक्षण

डीएम ने एसटीपी एवं एफएसटीपी का किया निरीक्षण


डीएम ने एसटीपी एवं एफएसटीपी का किया निरीक्षण

रायबरेली:- 13 मई 2026,

             जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने नगर क्षेत्र में पीएसी के निकट स्थापित एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) एवं एफएसटीपी (फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट) का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्लांट की कार्यप्रणाली, साफ-सफाई व्यवस्था तथा सीवेज एवं फीकल स्लज के निस्तारण संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

          जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि एसटीपी एवं एफएसटीपी का संचालन निर्धारित मानकों एवं गुणवत्ता के अनुरूप सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने शोधन प्रक्रिया की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा प्लांट परिसर में स्वच्छता एवं रखरखाव की व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए।

           निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उपचारित जल की गुणवत्ता, मशीनों के संचालन एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएं प्रभावी ढंग से संचालित की जाएं।

          इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन सिद्धार्थ, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका स्वर्ण सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

मंडल ब्यूरो चीफ पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट 

About Lucky Srivastava

Lucky Srivastava

Check Also

डीएम ने एम्स का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया

🔊 पोस्ट को सुनें डीएम ने एम्स का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया रायबरेलीः- …

Leave a Reply

Your email address will not be published.