Breaking News
IMG_20220713_105726
IMG_20220713_110408
IMG_20220713_110226
IMG_20220713_124754
20220824_233757
IMG_20220916_085719
previous arrow
next arrow
Home / उत्तर प्रदेश / कार्यशाला में प्राथमिक शिक्षा को मजबूत करने पर दिया गया जोर

कार्यशाला में प्राथमिक शिक्षा को मजबूत करने पर दिया गया जोर


कार्यशाला में प्राथमिक शिक्षा को मजबूत करने पर दिया गया जोर

नसीराबाद,रायबरेली                   

ब्लॉक संसाधन केंद्र छतोह में खण्ड शिक्षा अधिकारी विजय प्रकाश के मार्ग दर्शन में ग्राम प्रधानों और स्थानीय प्राधिकरण निकाय के सदस्यों के लिए एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य प्राथमिक शिक्षा के माध्यम से जनसमुदाय को जागरूक करना तथा विद्यालय विकास में जनप्रतिनिधियों की भूमिका मजबूत करना था।

खंड शिक्षा अधिकारी विजय प्रकाश ने विद्यालय प्रबंध समिति, बच्चों के नामांकन, ठहराव और शिक्षा गुणवत्ता सुधार पर जानकारी दी।

उन्होंने ग्राम प्रधानों और सामुदायिक सहभागिता को आवश्यक बताया। रमेश शुक्ला ने बच्चों के समग्र विकास में विभागीय समन्वय पर जोर दिया। ग्राम प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष ने प्रधानों से विद्यालय के 19 पैरामीटर शीघ्र पूरे करने को कहा।शिवेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने डीबीटी और बच्चों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी साझा की। विद्यालयों में किए जा रहे नवीन प्रयासों को बताया। कार्यक्रम का संचालन मुकेश कुमार ने किया।कार्यशाला में ग्राम प्रधान और स्थानीय निकाय के सदस्य उपस्थित रहे।अंत में आदित्य नारायण पांडेय अध्यक्ष प्राथमिक संघ ने आभार ज्ञापित किया।

कार्यक्रम को संपन्न कराने में उत्कर्ष सिंह कप्यूटर ऑपरेटर,मनीष यादव लेखाकार,इंद्रजीत,आजाद,राजेश कुमार,मनोज कुमार आदि का विशेष सहयोग रहा।

मंडल ब्यूरो चीफ पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट 

About Lucky Srivastava

Lucky Srivastava

Check Also

जनपद में कहीं भी किसी भी प्रकार की डीज़ल अथवा पेट्रोल की कोई समस्या अथवा शार्टेज नहीं:- एडीएम

🔊 पोस्ट को सुनें जनपद में कहीं भी किसी भी प्रकार की डीज़ल अथवा पेट्रोल …

Leave a Reply

Your email address will not be published.