पेड़ से गिरकर वृद्ध की मौत
नसीराबाद,रायबरेली। बकरी के चारा के लिए पत्ती तोड़ने चढ़े एक वृद्ध की पीपल के पेड़ से फिसलकर गिरने से मौत हो गई।

स्थानीय थाना क्षेत्र के गांव पूरे पासिन मजरे बेवल के निवासी मोहन पासी पुत्र झरी पासी ने बताया कि रविवार 10 सितंबर को दिन में लगभग 2:00 बजे उसके पिता 65 वर्षीय झरी पासी बकरियों के लिए पत्ती तोड़ने पीपल के पेड़ पर चढ़े थे। अचानक डाल से पैर फिसल गया और वह जमीन पर आ गिरे। उन्हें बिना देरी किए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नसीराबाद लाया गया किंतु गंभीर चोट के कारण उनकी मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आशुतोष श्रीवास्तव की रिपोर्ट
My Power News Online News Portal





