पूर्व मुख्यमंत्री को प्रथम पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि
नसीराबाद, रायबरेली।
केन्द्रीय रक्षा मंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का दायित्व निभा चुके धरतीपुत्र स्व. मुलायम सिंह यादव की प्रथम पुण्यतिथि पर 10 अक्टूबर सोमवार को छतोह ब्लॉक के बभनपुर चौराहे पर समाजवादी पार्टी द्वारा श्रद्धांजलि सभा की गई।
डॉक्टर गिरीश चंद्र यादव के मकान के सामने ब्लॉक सपा द्वारा आयोजित सभा में पूर्व विधान सभा प्रत्याशी सुरेश निर्मल ने स्व.मुलायम सिंह के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें किसानों का सच्चा हितैषी बताया।
नेताजी द्वारा किए गए लोक हितैषी कार्यों की चर्चा करते हुए उन्होंने पद्मविभूषण स्व.मुलायम सिंह यादव के कई संस्मरण सुनाए और श्रद्धांजलि अर्पित की। समाजवादी पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष राम किशोर उर्फ़ पुजारी यादव तथा सेक्टर प्रभारी सगीर अहमद ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए नेता जी को श्रद्धांजलि दी।
रामेश्वर यादव सेक्टर प्रभारी सलोन, शिव प्रसाद मिश्र, शिव प्रसाद शर्मा, डॉ. गिरीश चंद्र यादव, राम सुमेर यादव, नन्हेलाल वर्मा, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राधेश्याम यादव, पूर्व प्रधान बंसी लाल यादव, उदयपाल यादव प्रदीप तिवारी सहित सैंकड़ों लोगों ने नेताजी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
आशुतोष श्रीवास्तव की रिपोर्ट