Breaking News
IMG_20220713_105726
IMG_20220713_110408
IMG_20220713_110226
IMG_20220713_124754
20220824_233757
IMG_20220916_085719
previous arrow
next arrow
Home / उत्तर प्रदेश / गायत्री परिवार की रीति से मनाया 50वाँ विवाह दिवस केक काटना और मोमबत्ती बुझाना भारतीय संस्कृति नहीं

गायत्री परिवार की रीति से मनाया 50वाँ विवाह दिवस केक काटना और मोमबत्ती बुझाना भारतीय संस्कृति नहीं


गायत्री परिवार की रीति से मनाया 50वाँ विवाह दिवस केक काटना और मोमबत्ती बुझाना भारतीय संस्कृति नहीं

16 जून 2023 ! संग्रामपुर

गायत्री परिवार अमेठी के माध्यम से गूजीपुर निवासी सत्य नारायण सिंह व पुष्पा सिंह की पचासवीं वैवाहिक वर्षगांठ धूम-धाम से मनाई गई। रणजीत सिंह इंक्लूसिव इंटर कॉलेज में गायत्री परिवार की रीति नीति से आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए।

वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर गुरुवार की शाम दीप यज्ञ एवं शुक्रवार की सुबह पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। गायत्री शक्तिपीठ अमेठी के परिव्राजक इंद्रदेव शर्मा व सुशील शर्मा ने विधि विधान के साथ समस्त कर्मकांड सम्पन्न कराया। गायत्री परिवार की रीति नीति के अनुसार सत्य नारायण सिंह व उनकी पत्नी ने एक दूसरे को माला पहनाकर एक दूसरे का साथ देते रहने का संकल्प लिया। 2 पालियों में सम्पन्न यज्ञ में सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

उपस्थितजनों ने पुष्प-वर्षा कर सत्य नारायण सिंह व उनकी पत्नी को शुभाशीर्वाद दिया।

परिव्राजक इंद्रदेव ने कहा कि सत्य नारायण सिंह ने वैवाहिक वर्षगाँठ भारतीय संस्कृति के तौर तरीके से मनाकर एक मिसाल कायम की है। उन्होंने कहा कि केक काटना और मोमबत्ती बुझाना अधकचरी पाश्चात्य संस्कृति का हिस्सा है।

भारतीय संस्कृति में दीप बुझाया नहीं बल्कि हर शुभ अवसर पर जलाया जाता है, हमारी संस्कृति में काटना नहीं जोड़ना सिखाया जाता है।

जिला समन्वयक डॉ० त्रिवेणी सिंह ने सत्य नारायण सिंह को गायत्री परिवार की तरफ से बधाई देते हुए उन्हें परम् पूज्य गुरुदेव युगऋषि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य का सद्साहित्य भेंट किया, इस अवसर पर उनके साथ गायत्री परिवार के प्रतिनिधि डॉ० दीपक सिंह, अवधेश बहादुर सिंह, लाल अशोक सिंह भी मौजूद रहे।

प्रेम और विश्वास की 50वीं वर्षगाँठ पर सत्य नारायण सिंह व पुष्पा सिंह ने गायत्री परिवार के प्रतिनिधि त्रिवेणी प्रसाद सिंह की प्रेरणा से वट वृक्ष लगाकर इस दिन को यादगार बनाते हुए एक सार्थक संदेश दिया। सत्य नारायण सिंह ने अपने उद्बोधन में सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गायत्री परिवार की प्रेरणा से आज का दिन अविस्मरणीय बन गया।

इस अवसर पर श्री नारायण सिंह, रामबली यादव, वेदव्रत त्रिपाठी, रमाशंकर पांडेय, रमाकांत शुक्ला, लालता प्रसाद शुक्ला, अम्बुज शुक्ला, इंद्रदेव सिंह, अजीत प्रताप सिंह, आलोक सिंह, आदित्य सिंह, देवराज सिंह, बिंदू सिंह, रेणुका सिंह, अंजली सिंह, उर्मिला सिंह, मिथिलेश शुक्ला, जितेन्द्रा पाल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

ब्यूरो चीफ पवन श्रीबस्तव की रिपोर्ट 

About Lucky Srivastava

Lucky Srivastava

Check Also

प्रयागराज बन रहा शिक्षा और संस्कृति का केंद्र” — महापौर केशवानी

🔊 पोस्ट को सुनें प्रयागराज बन रहा शिक्षा और संस्कृति का केंद्र” — महापौर केशवानी …

Leave a Reply

Your email address will not be published.