आईजीआरएस पोर्टल के अंतर्गत उत्तर प्रदेश की रैंकिंग में जनपद रायबरेली ने तीसरा तथा जोन में प्रथम स्थान प्राप्त किया
रायबरेली
माह मई 2023 में समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) पोर्टल पर विभिन्न स्रोतों से प्राप्त जनपद रायबरेली से संबंधित शिकायती प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कराया गया
तथा समय से आख्यायें अपलोड कराकर संबंधित को प्रेषित की गयी। इस कठिन परिश्रम, लगन व अथक प्रयास से माह मई 2023 की रैंकिंग में जनपद रायबरेली को उत्तर प्रदेश में तीसरा तथा जोन में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।
आईजीआरएस रैकिंग मे जनपद रायबरेली के निम्न 05 थानों को संयुक्त रूप से प्रदेश मे प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है-
थाना- नसीराबाद महराजगंज, गदागंज, सलोन, सरेनी
पुलिस कर्मियों का विवरण निम्नवत है-
01. निरीक्षक जावेद अख्तर आईजीआरएस सेल रायबरेली
02. महिला आरक्षी शान्ति सरोज आईजीआरएस सेल रायबरेली
03. महिला आरक्षी शशि वर्मा आईजीआरएस सेल रायबरेली
04. महिला आरक्षी मिथिलेश आईजीआरएस सेल रायबरेली
05. आरक्षी सतीश आईजीआरएस सेल रायबरेली
06. आरक्षी चन्द्रमणी आईजीआरएस सेल रायबरेली
सराहनीय कार्य हेतु निरीक्षक जावेद अख्तर प्रभारी आईजीआरएस को पुलिस अधीक्षक रायबरेली द्वारा 2100 रुपए नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है।
ब्यूरी चीफ पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट