Breaking News
IMG_20220713_105726
IMG_20220713_110408
IMG_20220713_110226
IMG_20220713_124754
20220824_233757
IMG_20220916_085719
previous arrow
next arrow
Home / उत्तर प्रदेश / गृहे गृहे गायत्री महायज्ञ के उन्नतीसवें चरण में पिण्डोरिया के 21 घरों में यज्ञ सम्पन्न

गृहे गृहे गायत्री महायज्ञ के उन्नतीसवें चरण में पिण्डोरिया के 21 घरों में यज्ञ सम्पन्न


गृहे गृहे गायत्री महायज्ञ के उन्नतीसवें चरण में पिण्डोरिया के 21 घरों में यज्ञ सम्पन्न

अमेठी । 12 फरवरी 2023

युगतीर्थ शांन्तिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गृहे गृहे गायत्री महायज्ञ के अंतर्गत रविवार की सुबह भेंटुआ ब्लॉक के पिण्डोरिया ग्राम सभा के 21 घरों में एक साथ गायत्री महायज्ञ सम्पन्न हुआ। यज्ञ के माध्यम से घरों में देव स्थापना व गंगाजली की स्थापना भी की गई। सनातन संस्कृति, सभ्यता और संस्कारों को घर-घर पहुंचाने के उद्देश्य से गायत्री परिवार का यह अभियान नगर से होता हुआ अब गांवों में भी पहुंच रहा है। सत्ताइसवें चरण में कोरारी गिरधरशाह के पश्चात आज उन्नतीसवें चरण में पिण्डोरिया ग्राम सभा में यज्ञ कर्म सम्पन्न हुआ।

जिला सह समन्वयक राधेश्याम तिवारी ने कहा कि यज्ञ हमारी वैदिक परंपरा का अभिन्न अंग है। अब तो वैज्ञानिकों ने भी प्रमाणित कर दिया है कि जहाॅ हवन होता है, उस स्थान के आस-पास रोग उत्पन्न करने वाले कीटाणु शीघ्र नष्ट हो जाते है।

जिला समन्वयक डॉ० त्रिवेणी सिंह ने कहा कि मनुष्य जीवन में यज्ञ और हवन का बहुत महत्व है। यज्ञ हवन से देवी देवताओं की पूजा अर्चना ही नही बल्कि प्रदूषित वातावरण को भी शुद्ध किया जाता है । यज्ञ हवन एक चिकित्सा पद्धति भी है। टौटीक नामक वैज्ञानिक ने हवन पर की गयी अपनी रिसर्च में ये पाया की यदि आधे घंटे हवन में बैठा जाये अथवा हवन के धुएं से शरीर का सम्पर्क हो तो टाइफाइड जैसे खतरनाक रोग फ़ैलाने वाले जीवाणु भी मर जाते हैं और शरीर शुद्ध हो जाता है।

गृहे गृहे गायत्री महायज्ञ कार्यक्रम में ग्रामसभा पिण्डोरिया के

इन यजमानों अम्बिका प्रसाद पाण्डेय, श्रीकांत पाण्डेय, गुरु प्रसाद पाण्डेय, रमाकांत पाण्डेय, सरयू सिंह, संग्राम सिंह, शोभनाथ‌ सिंह, सुरेश सिंह, राम प्रकाश कश्यप, राम प्रसाद कश्यप, केश‌ कुमारी, राम मूरत कश्यप, शीतला बख्श सिंह, आशीष सिंह, अशोक सिंह, वीरेन्द्र प्रताप सिंह, लव‌ कुश सिंह, धर्मराज मौर्य, रामजी तिवारी, रवीन्द्र प्रताप सिंह, दिनेश कुमार शर्मा के यहाँ यज्ञाचार्य सुभाष चंद्र द्विवेदी, राम शंकर पाठक, त्रिवेणी प्रसाद सिंह, राधेश्याम तिवारी, राम यश, शिव प्रसाद तिवारी, सत्य प्रकाश तिवारी, अशोक कुमार मिश्र, सुनील तिवारी, करुणा शंकर शुक्ला, सच्चिदानंद तिवारी, वृजेन्द्र तिवारी, श्री ओम, डॉ० धर्मेन्द्र कुमार तिवारी, अशोक कुमार, पवन कुमार मिश्र, रमेश चंद्र पांडेय, कविता शर्मा, सविता शर्मा, सरिता शर्मा, कोमल मिश्रा,, महेश कुमार व चिरौंजी लाल ने विधिवत हवन पूजन सम्पन्न कराया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में अवधेश कुमार सिंह व दयानंद सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

ब्यूरो चीफ पवन श्रीवास्तव की रिर्पोट 

About Lucky Srivastava

Lucky Srivastava

Check Also

प्रयागराज बन रहा शिक्षा और संस्कृति का केंद्र” — महापौर केशवानी

🔊 पोस्ट को सुनें प्रयागराज बन रहा शिक्षा और संस्कृति का केंद्र” — महापौर केशवानी …

Leave a Reply

Your email address will not be published.