सई नदी के किनारे बन रहे अंत्येष्टि स्थल का हुआ भूमि पूजन
परशदेपुर रायबरेली
नगर पंचायत परशदेपुर में सई नदी के किनारे अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कराया जाएगा। मंगलवार को नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद कौशल द्वारा विधिवत भूमि पूजन किया गया
परिसीमन के बाद नगर पंचायत का सीमा का विस्तार सलोन मार्ग पर सई नदी के तट तक हो गया है। अब सई नदी के किनारे नगर पंचायत द्वारा 29 लाख की लागत की अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कराया जायेगा। मंगलवार को पंडित अजय पांडेय द्वारा विधिवत भूमि पूजन कराया गया।
अंत्येष्टि स्थल तक पहुंचने के रास्ते को समस्या को देखते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद कौशल ने कहा कि अंत्येष्टि स्थल के बाद मार्ग निर्माण भी कराया जाएगा।
इस मौके पर भाजपा के डीह ब्लॉक अध्यक्ष धीरेंद्र मिश्रा, महामंत्री राजकुमार द्विवेदी, भोलानाथ तिवारी, विंदादीन द्विवेदी, सतीश कौशल, संतोष सिंह आदि मौजूद रहे।
आनंद मोहन मिश्रा की रिपोर्ट