Breaking News
IMG_20220713_105726
IMG_20220713_110408
IMG_20220713_110226
IMG_20220713_124754
20220824_233757
IMG_20220916_085719
previous arrow
next arrow
Home / उत्तर प्रदेश / डीएम-एसपी ने तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की सुनी समस्याएं

डीएम-एसपी ने तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की सुनी समस्याएं


डीएम-एसपी ने तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की सुनी समस्याएं

 

_शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण से निस्तारण कराए अधिकारी: डीएम

 

_*सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 90 शिकायतें आयी, 06 का तत्काल हुआ निस्तारण*_

 

रायबरेली, 06 दिसम्बर 2025

          जिलाधिकारी हर्षिता माथुर की अध्यक्षता में तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

          जिलाधिकारी ने कहा कि जन सामान्य की शिकायतों का स्थानीय स्तर पर समाधान किया जाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है जिसके क्रम में तहसील व थानों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। इसमें स्थानीय नागरिक उपस्थित होकर अपनी समस्याओं का समाधान करा सकते है।

          जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी जनता की इन शिकायतों का निस्तारण त्वरित एवं समयबद्ध तरीके से एक सप्ताह में कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में यदि कोई समस्या है तो उसका कारण स्पष्ट करते हुए अवगत कराना सुनिश्चित किया जाये।    

          जिलाधिकारी ने बताया कि तहसील सदर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग 48, पुलिस 15, विकास 02 एवं अन्य 25 कुल 90 प्रकरण प्राप्त हुए, जिसमें से 06 प्रकरणों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। शेष प्रकरणों के निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को इस निर्देश के साथ उपलब्ध करा दिये गये कि उनका निस्तारण एक सप्ताह में कराना सुनिश्चित कराए।

          पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह ने भी पुलिस से संबंधित मामलों को सुना और संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

          इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 नवीन चंद्रा, उप जिलाधिकारी सदर प्रफुल्ल कुमार शर्मा, तहसीलदार आकृति श्रीवास्तव सहित संबंधित जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

मंडल ब्यूरो चीफ पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट

About Lucky Srivastava

Lucky Srivastava

Check Also

विशेष रोल प्रेक्षक ने एस0आई0आर0 के सम्बन्ध में ईआरओ के साथ की समीक्षा बैठक

🔊 पोस्ट को सुनें विशेष रोल प्रेक्षक ने एस0आई0आर0 के सम्बन्ध में ईआरओ के साथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published.