छतोह में महा रुद्राभिषेक धूमधाम से संपन्न
छतोह, रायबरेली। सलोन विधानसभा क्षेत्र के छतोह ब्लॉक में महारुद्राभिषेक धूमधाम से संपन्न हुआ।
ब्लॉक मुख्यालय परिसर में स्थित आशुतोष महादेव के मंदिर पर सावन माह के अंतिम और चौथे सोमवार को ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विशाल सिंह की अगुवाई में क्षेत्र की हजारों हजार जनता ने रुद्राभिषेक किया और भगवान भोलेनाथ से देश की एकता, अखंडता और संपन्नता आशीर्वाद मांगा।
इस भव्य आयोजन का श्री गणेश देवेश प्रताप सिंह ग्राम प्रधान बारा ने सपत्नीक किया।
उसके बाद ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विशाल सिंह सहित सैकड़ों भक्तों ने रुद्राभिषेक में भाग लिया जिसे विद्वान आचार्य लक्ष्मीकांत दिवेदी द्वारा संपन्न कराया गया।
जिसकी क्षेत्र में सराहना की जा रही है। महारुद्राभिषेक और भगवान आशुतोष की पूजा-अर्चना संपन्न होने के बाद हजारों श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया।
इस कार्यक्रम में विशेष रुप से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश सिंह, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद चतुर्वेदी, जिला मंत्री राघवेन्द्र पांडेय, राजकुमार उपाध्याय, लाल जी मिश्र, शिव शंकर बरनवाल, कालिका बख्श सिंह, रमाकांत त्रिपाठी, अभय त्रिपाठी, ठाकुर बख्श सिंह, शिवेंद्र सिंह, राजकरन यादव भूपेंद्र विक्रम सिंह, श्री शरण दिवेदी सहित तमाम ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य और गणमान्य नागरिक श्रद्धा और भक्ति भाव से सम्मिलित हुए।
इस पूरे विकासखंड में इतना भव्य आयोजन इससे पूर्व कभी नहीं हुआ था। आज के कार्यक्रम के लिए लोगों ने प्रमुख आयोजक विशाल सिंह को बधाइयां दीं और प्रशन्सा की।
संवाददाता:- आनन्द (मोहित मिश्र)