लखनऊ कृष्णनगर में फर्नीचर की दुकान में लगी भीषण आग
लखनऊ के कृष्णा नगर के भीड़ वाले इलाके में संचालित फर्नीचर फैक्ट्री में शुक्रवार दोपहर अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई। फैक्ट्री में आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची तीन दमकल की गाड़ियों जिसमे कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया । परन्तु तब तक फैक्ट्री में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया
कृष्णा नगर कोतवाली इलाके के बी 1/22 सेक्टर डी 1 एलडीए कालोनी में संचालित एक फर्नीचर फैक्ट्री के दूसरे माले पर शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई।

देखते देखते आग ने विक्राल रूप ले लिया लिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची दो दमकल की गाड़ियां आलमबाग व एक सरोजनीनगर से पहुंची दमकल की गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद करीब एक बजे आग पर काबू पा लिया। लेकिन तब तक फैक्ट्री में रखा लाखों का सामान जलकर खाक हो गया।
वहीं फैक्ट्री के मैनेजर के सी त्रिपाठी ने बताया कि फैक्ट्री में पांच कर्मचारी हैं और काम अधिक होने पर बाहर से कारीगर बुलाएं जाते हैं फैक्ट्री मालिक नन्द लाल आलमबाग के श्री नगर थाना मानक नगर मकान संख्या 559 ख /375 में रहते हैं और एलडीए डी 1मे किराए की बिल्डिंग लेकर फैक्ट्री चला रहे थे ।
लखनऊ
संवाददाता सुधा गुप्ता की रिपोर्ट
My Power News Online News Portal





