आसाराम को मौत खींच लाई
बहादुरपुर अमेठी बहादुरपुर, अमेठी शाहजहांपुर जलालाबाद तहसील गांव रायपुरा के रहने वाले आसाराम काशी विश्वनाथ ट्रेन से अपने ससुराल मलियापुर मुराई बाग डलमऊ के लिए अपनी बीवी और चार बच्चों के साथ काशी विश्वनाथ से चले उन्हें रायबरेली उतरना था लेकिन होनी को कौन टाल सकता है रायबरेली स्टेशन पर उतर कर बच्चों के लिए पानी लेकर ट्रेन पर सवार हो गए ट्रेन चलने के बाद मुसाफिरों ने बताया कि रायबरेली स्टेशन तो निकल गया आसाराम अगले स्टेशन जायस पर उतर गए और बहादुरपुर चौराहे पर रायबरेली को जाने वाली बस के इंतजार में चौराहे पर बैठ गये।चौकी बहादुरपुर के बीट पर बैठे सिपाहियों ने आसाराम को इंटरसिटी ट्रेन से रायबरेली वापस जाने की सलाह दी लेकिन 42 वर्षीय आसाराम ने कहा कि बस से ही चला जाऊंगा और अपनी बीवी बच्चों के साथ बहादुरपुर चौराहे पर रखी सीमेंट की बेंच पर लेट गए उनकी पत्नी मधु बेटा सत्यम बेटी संध्या काजल और गोद में एक बेटी के साथ वहीं पर बैठ गई सुबह 4:30 बजे रायबरेली और सुल्तानपुर की ओर से आ रहे ट्रकों में हुई टक्कर से सुल्तानपुर की तरफ से आ रहा ट्रक अनियंत्रित होकर आसाराम को रौंदता हुआ खोखे की दुकान को तोड़ता हुआ आगे पक्की दुकानों पर बनी सीढ़ियों पर जाकर रुका। सूचना पाकर आसाराम के ससुराल के लोग घटनास्थल पर पहुंचे देर शाम पोस्टमार्टम के बाद आसाराम के परिजन उनका दिवंगत शरीर लेकर शाहजहांपुर के लिए रवाना हुए।
बहादुरपुर,अमेठी
नीलम कुमारी संवाददाता
My Power News Online News Portal





