बाल विकास परियोजना छतोह में मुख्य सेविका गायत्री देवी ने कार्यभार ग्रहण किया* नसीराबाद, रायबरेली
बाल विकास परियोजना छतोह में 110 आंगनबाड़ी केन्द्र संचालित है जिनकी देख रेख के लिए अभी तक कृष्णा देवी एवम् सुमित्रा देवी कार्यरत थी। जो 31-7-2025 को सेवानिवृत हो गयी है।
शासनादेश के अनुसार 20 केंद्र पर एक सुपरवाइजर की पोस्टिंग होनी चाहिए अर्थात 6 सुपरवाइजर का काम 2 मुखसेविका देख रहीथी। 18 दिन के बाद जिले के आला अफसर द्वारा एक मुख्य सेविका गायत्री देवी की पोस्टिंग की गयी है।
जिन्होंने आज 19-8-2025 को परियोजना में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। जिनके जिम्मे परियोजना के 110 केंद्रों की जिम्मेदारी होगी। कार्यभार ग्रहण के समय परियोजना के वरिष्ठ लिपिक स्वामी नाथ, कम्पूटर आपरेटर सुशील तिवारी शोभावर्मा, वन्दना चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी आदि उपस्थित रहीं।
मंडल ब्यूरो चीफ पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
My Power News Online News Portal





