Breaking News
IMG_20220713_105726
IMG_20220713_110408
IMG_20220713_110226
IMG_20220713_124754
20220824_233757
IMG_20220916_085719
previous arrow
next arrow
Home / उत्तर प्रदेश / नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जनपद रायबरेली के विकास को मिलेगा नया आयाम

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जनपद रायबरेली के विकास को मिलेगा नया आयाम


नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जनपद रायबरेली के विकास को मिलेगा नया आयाम

₹1 लाख करोड़ से अधिक संभावित योगदान के साथ ‘यूपी का जेवर’ बनेगा आर्थिक प्रगति का इंजन

रायबरेली:- 28 मार्च 2026
आज उत्तर प्रदेश के विकास पथ पर एक ऐतिहासिक उपलब्धि जुड़ी, जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर का लोकार्पण किया गया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में तैयार हुआ यह अत्याधुनिक ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट राज्य को वैश्विक कनेक्टिविटी प्रदान करते हुए ‘नए उत्तर प्रदेश’ की उड़ान का प्रतीक बनेगा और 1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को गति देगा।

एयरपोर्ट की प्रमुख विशेषताएं-

प्रारंभिक क्षमता: लगभग 1.2 करोड़ यात्री प्रति वर्ष
भविष्य में विस्तार: 7 करोड़ यात्री क्षमता तक
कार्गो क्षमता: प्रारंभिक 2.5 लाख टन, आगे 15 लाख टन तक
मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी: एक्सप्रेसवे, बस, मेट्रो
डिजियात्रा आधारित डिजिटल सुविधाएं
*MRO, लॉजिस्टिक्स हब और वेयरहाउसिंग सुविधाएं*
Net Zero Emission और ग्रीन एनर्जी आधारित डिजाइन

जनपद रायबरेली पर प्रभाव

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जनपद रायबरेली को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से व्यापक लाभ प्राप्त होगा। जैसे-

जनपद के प्रमुख उत्पाद (ओडीओपी) को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंच मिलेगी*
स्थानीय उद्योग/कृषि/सेवा क्षेत्र को नई गति मिलेगी*
निवेश और औद्योगिक गतिविधियों में वृद्धि होगी*
युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे
बेहतर कनेक्टिविटी से पर्यटन एवं व्यापार को बढ़ावा मिलेगा

आर्थिक प्रभाव

यह एयरपोर्ट प्रदेश की अर्थव्यवस्था में ₹1 लाख करोड़ से अधिक के संभावित योगदान के साथ विकास का नया इंजन बनकर उभरेगा। कार्गो और लॉजिस्टिक्स सुविधाओं के माध्यम से निर्यात को बढ़ावा मिलेगा और प्रदेश के विभिन्न जिलों को ‘लोकल से ग्लोबल’ बनने का अवसर मिलेगा।

इन्फ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी

जेवर एयरपोर्ट को यमुना एक्सप्रेसवे सहित अन्य प्रमुख मार्गों से जोड़ा गया है। प्रस्तावित मल्टी-मॉडल ट्रांजिट हब (मेट्रो, बस, टैक्सी) के माध्यम से जनपद रायबरेली के लिए आवागमन और भी सुगम होगा।

जनभावनाएं (Quotes Section)

सुरेश गुप्ता (उद्यमी) प्रदेश सचिव, लघु उद्योग भारती रायबरेली ने कहा कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर के संचालित होने से अब रायबरेली के उद्यमियों को अंतर्राष्ट्रीय फ्लाइट के लिए दिल्ली नही जाना पड़ेगा, अब जेवर एयरपोर्ट से अंतर्राष्ट्रीय फ्लाइट मिल सकेगी, इससे दूरी कम होगी तथा समय की भी बचत होगी। जेवर एयरपोर्ट का संचालन रायबरेली सहित पूरे उ०प्र० के लिए आर्थिक विकास के द्वार खोलेगा। रायबरेली के स्थानीय उद्योगों को आसानी से बड़े बाजार और एक्सपोर्ट की सुविधा मिलेगी।

उदित आजाद अध्यक्ष इण्डियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन रायबरेली ने कहा कि जेवर एयरपोर्ट के संचालन से रायबरेली में औद्योगिक विकास तेज होगा, जिससे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। इसके साथ ही यदि रायबरेली के धार्मिक व पर्यटक स्थलों को विकसित कर दिया जाए तो रायबरेली में पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी, इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार, होटल/ट्रांसपोर्ट व्यवसाय आदि को बढ़ावा और आर्थिक समृद्धि आयेगी।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश में समावेशी, संतुलित और तीव्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह परियोजना प्रदेश के हर जनपद को वैश्विक मंच से जोड़ते हुए ‘लोकल से ग्लोबल’ की अवधारणा को साकार करेगी।

पवन मौर्य की रिपोर्ट

About Lucky Srivastava

Lucky Srivastava

Check Also

एम्स, रायबरेली ने अपना ” प्रथम अनुसंधान कार्निवल” मनाया

🔊 पोस्ट को सुनें एम्स, रायबरेली ने अपना ” प्रथम अनुसंधान कार्निवल” मनाया रायबरेली अखिल …

Leave a Reply

Your email address will not be published.