Breaking News
IMG_20220713_105726
IMG_20220713_110408
IMG_20220713_110226
IMG_20220713_124754
20220824_233757
IMG_20220916_085719
previous arrow
next arrow
Home / न्यूज़ / बीच बचाव करने में चेयरमैन मो0 अली को चोटें आई

बीच बचाव करने में चेयरमैन मो0 अली को चोटें आई


बीच बचाव करने में चेयरमैन मो0 अली को चोटें आई

नसीराबाद, रायबरेली।

 दो पक्षों में हो रहे झगड़े में बीच बचाव करने गये नगर पंचायत नसीराबाद के चेयरमैन मोहम्मद अली फ़ाखिर सहित दो लोग को चोटे आई है।

चेयरमैन के चचा सिद्दीक अहमद ने तीन लोगों के खिलाफ प्रार्थना पत्र प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार सोनकर को दी है। चेयरमैन के चचा सिद्दीक अहमद के द्वारा दी गई तहरीर में उल्लिखित किया गया है कि शाम को लगभग तीन बजे वार्ड नंबर दस मदरसे के पास खड़े थे। कस्बे के वार्ड नंबर चार सोनी नगर निवासी वसीम ने रास्ते में रिक्शा खड़ा कर दिया था जिसे हटाने को कहा गया तो मोहम्मद अहमद पुत्र सिद्दीक व तालिब, हुरैरा पुत्र वसीम ने गाली गलौज करते हुए मार पीट शुरू कर दिया।बीच बचाव करने पहुंचे नगर पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद अली फाकिर उन्हें थाने लेकर जाने लगे तो विपक्षियों ने एक राय होकर लाठी,डंडा व धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसमें मोहम्मद अली और मोहम्मद सईद घायल हो गये। दूसरे पक्ष से वार्ड नंबर चार निवासी मोहम्मद वसीम ने प्रार्थनापत्र दिया है कि शाम लगभग साढ़े तीन बजे मोहम्मद अली फाकिर, मोहम्मद सईद, मोहम्मद सिद्दीक, मोहम्मद अनस, मोहम्मद आदिल आदि साथियों के साथ घर पर आकर जानलेवा हमला कर दिया ।

जिसमें वसीम व सरवरी को मारा-पीटा। उस दौरान चेयरमैन मोहम्मद अली हांथ में पिस्टल लिये थे। दोनों पक्षों ने प्रभारी निरीक्षक को प्रार्थनापत्र दिया है।

पुलिस ने चेयरमैन मोहम्मद अली को मेडिकल के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष पवन कुमार सोनकर ने बताया कि दोनों पक्षों से मारपीट संबंधी प्रार्थनापत्र मिला है। जांच कर कार्यवाही की जायेगी।

पवन मौर्या की रिपोर्ट 

About Lucky Srivastava

Lucky Srivastava

Check Also

ब्रह्मकुमारी परिवार समाज को सही दिशा देता है – अभिलाष कौशल

🔊 पोस्ट को सुनें ब्रह्मकुमारी परिवार समाज को सही दिशा देता है – अभिलाष कौशल …

Leave a Reply

Your email address will not be published.