ग्राम पंचायत परिक्रमा यात्रा
दिनांक 12 फरवरी 2024 को
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के तत्वाधान में ग्राम पंचायत परिक्रमा यात्रा का सुभारम्भ किया गया कार्यक्रम में इस दौरान किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फ़सल बीमा योजना, कृषक दुर्घटना योजना, मृदा हेल्थ कार्ड समेत अन्य योजनाओं का प्रचार प्रसार किया गया और आगामी चुनाव की रणनीतियों को साझा किया गया।
आयोजित कार्यशाला मे मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश अग्रहरी जी, विशिष्ठ अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राम प्रसाद मिश्र जी, गरिमामई उपस्थित भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री देव नारायण तिवारी जी, जिला अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा श्री घनश्याम चौराशिया जी , जिला महामंत्री श्री सोनू सिंह जी, जिला महामंत्री श्री सिद्धार्थ पासी जी ,जिला महामंत्री महिला मोर्चा श्री मति निमिषा त्रिपाठी जी, वा सभी जिला पदाधिकारी वा सभी मंडल के सम्मानित मंडल अध्यक्ष ,मंडल पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।
मंडल ब्यूरो चीफ पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट