योग पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन
लखनऊ
एंटी क्राइम एंटी करप्शन के प्रधान कार्यालय लखनऊ में आज दिनांक 13 जून 2025 को योग पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में चेयरमैन शैलेन्द्र मोहन, उपाध्यक्ष संजय श्रीवास्तव,राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मंजुषा श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष मधु संतोष जी, कमल मिश्रा, मंडल पदाधिकारी सविता सक्सेना और साधना पाण्डे उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में योग सप्ताह 15 जून से 21 जून 2025 में संगठन के सभी सदस्यों को योग कार्यक्रम करने का आग्रह किया गया।
कार्यक्रम में मधु संतोष ने योग के बारे बताया और उसके लाभ भी बताए। मंजूषा ने कार्यक्रम में आने वाले लोगों को सम्मानित करने का प्रस्ताव रखा। सविता सक्सेना ने कार्यक्रम में ड्रेस कोड न रखने का प्रस्ताव रखा।
साधना पाण्डे ने अपने क्षेत्र के लोगों को आमंत्रित करने की जिम्मेदारी ली।
कमल मिश्रा और रत्ना सिंह ने भी अपने विचार रखें।
सभा का समापन चेयरमैन शैलेन्द्र मोहन जी ने अपने संबोधन से किया।
मंडल ब्यूरो चीफ पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
My Power News Online News Portal





