उत्तर प्रदेश पर्व हमारी संस्कृति हमारी पहचान के तहत जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न
रायबरेली : 15 जनवरी 2026,
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश पर्व हमारी संस्कृति हमारी पहचान “संस्कृति महोत्सव 2025-26” के अंतर्गत जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन सामुदायिक केंद्र रतापुर रायबरेली में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला विकास अधिकारी अरुण कुमार द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य उत्तर प्रदेश की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देना और युवाओं को अपनी संस्कृति से जोड़ना है। इस प्रतियोगिता में विभिन्न प्रकार की गतिविधियाँ शामिल हैं, जैसे कि नृत्य, गायन, वाद्य यंत्र रहा।
उत्तर प्रदेश पर्व हमारी संस्कृति हमारी पहचान के अंतर्गत जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन एक महत्वपूर्ण अवसर है जो युवाओं को अपनी संस्कृति से जोड़ने और उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका प्रदान करता है।
इस कार्यक्रम में तहसील स्तर पर गायन वादन एवं नृत्य विधाओं में चयनित प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभा किया, जिसमें 14 वर्ष से 20 वर्ष आयु एवं 21 से 25 आयु में उक्त विधाओं के चयनित प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में निर्णायक मंडल सदस्यों के रूप में नूपुर त्रिपाठी, कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, सविता सिंह, प्रियंका अवस्थी एवं सोनी कपूर ने अपने दायित्वों का निर्वहन किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉ० अभिषेक द्विवेदी एवं आशुतोष तिवारी (जिला प्रशिक्षक आपदा प्रबंधन) द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में प्रभारी अधिकारी जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद/जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी सुधीर गिरी, नोडल अधिकारी/प्रधानाचार्य राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रायबरेली डॉ० स्मिता मिश्रा, डॉ० विनीत कुमार त्रिवेदी, विनोद कुमार तिवारी, मृत्युंजय शुक्ला, अमित सिंह, यज्ञ दत्त शुक्ला आदि उपस्थित रहे।
मंडल ब्यूरो चीफ पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
My Power News Online News Portal





