Breaking News
IMG_20220713_105726
IMG_20220713_110408
IMG_20220713_110226
IMG_20220713_124754
20220824_233757
IMG_20220916_085719
previous arrow
next arrow
Home / उत्तर प्रदेश / उत्तर प्रदेश बार काउंसिल हेतु रायबरेली के आलोक ने किया शंखनाद

उत्तर प्रदेश बार काउंसिल हेतु रायबरेली के आलोक ने किया शंखनाद


उत्तर प्रदेश बार काउंसिल हेतु रायबरेली के आलोक ने किया शंखनाद

रायबरेली।

उत्तर प्रदेश बार काउंसिल चुनाव की नामांकन प्रक्रिया अपने चरम पर होने के चलते उत्तर प्रदेश बार काउंसिल प्रयागराज में प्रत्याशियों की भारी भीड़ एवं जयघोष के बीच रायबरेली से अधिवक्ता आलोक कुमार श्रीवास्तव ने भी अपना नामांकन कर चुनावी रण का शंखनाद किया।

ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश बार काउंसिल चुनाव के चौथे चरण अंतर्गत आगामी ३१ जनवरी २०२६ को होने वाले चुनाव में रायबरेली जनपद से अधिवक्ता आलोक कुमार श्रीवास्तव ने रायबरेली समेत अन्य जनपदों से आए अधिवक्ताओं के भारी लाव लश्कर के साथ उत्तर प्रदेश बार कौंसिल पहुंच कर उत्तर प्रदेश बार कौंसिल सचिव राम किशोर शुक्ला ५ सेट में अपना नामांकन पत्र को सौंपा।

जनपद रायबरेली में यह चुनाव ३१ जनवरी २०२६ को सिविल कोर्ट रायबरेली में सम्पन्न होगा। प्रत्याशी अधिवक्ता आलोक कुमार श्रीवास्तव के नामांकन के समय प्रमुख रूप से प्रयागराज उच्च न्यायालय से पूर्व स्टैंडिंग काउंसिल अधिवक्ता कुलदीप श्रीवास्तव, अधिवक्ता समीर, शीतला सहाय श्रीवास्तव, सुधीर श्रीवास्तव, सिविल कोर्ट रायबरेली से वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश कुमार श्रीवास्तव, योगेंद्र कुमार अग्रहरि, अजय कुमार जैन, वाराणसी से अधिवक्ता रमेश चन्द्र श्रीवास्तव, जौनपुर से संतोष कुमार भारतीय, राम लखन समेत विभिन्न जनपदों से आलोक श्रीवास्तव के समर्थन में पहुंचे सैकड़ों अधिवक्तागण उपस्थित रहे और भारी जयघोष के साथ उनका उत्साहवर्धन किया।

मंडल ब्यूरो  चीफ पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट

About Lucky Srivastava

Lucky Srivastava

Check Also

नसीराबाद में दबंगों का कहर घर में घुसकर मारपीट, बहन से छेड़खानी, धारदार हथियार से हमला

🔊 पोस्ट को सुनें नसीराबाद में दबंगों का कहर घर में घुसकर मारपीट, बहन से …

Leave a Reply

Your email address will not be published.