Breaking News
IMG_20220713_105726
IMG_20220713_110408
IMG_20220713_110226
IMG_20220713_124754
20220824_233757
IMG_20220916_085719
previous arrow
next arrow
Home / उत्तर प्रदेश / डीएम ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

डीएम ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक


डीएम ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

रायबरेली, 20 मार्च 2025

          जिलाधिकारी हर्षिता माथुर की अध्यक्षता में निर्वाचन, निर्वाचक नामावली एवं अन्य बिन्दु‌ओं के सम्बन्ध में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बचत भवन सभागार में बैठक की गई।

          बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक वर्ष मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम माह अक्टूबर से माह नवम्बर के मध्य होता है। मतदाता सूची का अन्तिम प्रकाशन प्रत्येक वर्ष जनवरी के प्रथम सप्ताह में किया जाता है। निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण का सम्पूर्ण कार्यक्रम समस्त राजनैतिक दलों को पुनरीक्षण पूर्व बैठक आयोजित कर उपलब्ध कराया जाता है। उन्होंने कहा कि पुनरीक्षण के पूर्व समस्त राजनैतिक दलों को जनपद के समस्त मतदेय स्थलों पर बूथ लेबिल एजेन्ट्स (बी०एल०ए०) नियुक्त कर लेना चाहिए। समस्त राजनैतिक दल बीएलए नियुक्त कर इसकी सूची जिला निर्वाचन कार्यालय एवं साथ ही सम्बन्धित तहसील को अवश्य उपलब्ध करा दें। उक्त पुनरीक्षण अवधि में प्रत्येक सप्ताह प्राप्त हुए दावे और आपत्तियों की सूची निर्धारित फार्म समस्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध करायी गयी है। उक्त सूची जनपद की वेबसाइट के डी०ई०ओ० पोर्टल पर भी प्रदर्शित की गयी है।

            समस्त राजनैतिक दलों को मतदेय स्थलों की सूची भी पुनरीक्षण प्रारम्भ होने से पूर्व प्राप्त करा दी गयी है। प्रत्येक वर्ष निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण पूर्व से घर-घर सत्यापन की कार्यवाही की जाती है। पुनरीक्षण पूर्व मतदेय स्थलों का सम्भाजन/समायोजन किया जाता है। उक्त सम्भाजन/समायोजन की आलेख्य एवं अन्तिम प्रकाशित सूची भी हार्ड एवं साफ्ट कापी में समस्त राजनैतिक दलों को उपलब्ध करायी जाती है। 

          बैठक में समस्त राजनैतिक दलों को यह भी अवगत कराया गया है कि पुनरीक्षण के पूर्व की सभी पूरक सूचियां मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट https://ceouttarpradesh.nic.in पर public domain में उपलब्ध है और किसी भी व्यक्ति द्वारा इनका अवलोकन किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि उपस्थित राजनैतिक दलों को यदि निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण या अन्य निर्वाचन के किसी विषय के सम्बन्ध में कोई शिकायत या सुझाव हो उपलब्ध करा सकता है।

          इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ, समस्त उपजिलाधिकारी सहित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

मंडल ब्यूरो चीफ पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट

About Lucky Srivastava

Lucky Srivastava

Check Also

प्रयागराज बन रहा शिक्षा और संस्कृति का केंद्र” — महापौर केशवानी

🔊 पोस्ट को सुनें प्रयागराज बन रहा शिक्षा और संस्कृति का केंद्र” — महापौर केशवानी …

Leave a Reply

Your email address will not be published.