Breaking News
IMG_20220713_105726
IMG_20220713_110408
IMG_20220713_110226
IMG_20220713_124754
20220824_233757
IMG_20220916_085719
previous arrow
next arrow
Home / उत्तर प्रदेश / शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में आगामी त्योहारों के आयोजन हेतु सेन्ट्रल पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में आगामी त्योहारों के आयोजन हेतु सेन्ट्रल पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न


शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में आगामी त्योहारों के आयोजन हेतु सेन्ट्रल पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

रायबरेली, 1 सितम्बर 2025

जिलाधिकारी हर्षिता माथुर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सेन्ट्रल पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी त्योहारों एवं पर्वों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराए जाने हेतु विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में बताया गया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी शारदीय नवरात्रि का आयोजन दिनांक 22 सितम्बर से 30 सितम्बर 2025 तक होगा। इसके अंतर्गत दुर्गा महाष्टमी 30 सितम्बर, राम नवमी 1 अक्टूबर, दशहरा/भरत मिलाप 2 एवं 3 अक्टूबर, महात्मा गांधी जयंती 2 अक्टूबर, महर्षि वाल्मीकि जयंती 7 अक्टूबर, धनतेरस 18 अक्टूबर, दीपावली 20 अक्टूबर, गोवर्धन पूजा 22 अक्टूबर, भैयादूज एवं चित्रगुप्त जयंती 23 अक्टूबर, छठ पूजा 27-28 अक्टूबर तथा कार्तिक पूर्णिमा 5 नवम्बर 2025 को मनाई जाएगी।

 

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों, दुर्गा पूजा समितियों, रामलीला एवं भरत मिलाप समितियों, मेला समितियों, शोभायात्रा आयोजकों, धर्मगुरुओं, मौलवियों, व्यापारी मण्डल के पदाधिकारियों, संभ्रांत नागरिकों तथा गंगा स्नान घाट के प्रमुखों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी पर्व-त्योहार जिले में भाईचारे एवं शांति के वातावरण में मनाए जाएं। इसके लिए प्रशासन द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाया जाए। 

पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह ने उपस्थित धर्मगुरुओं और संभ्रांत नागरिकों से कहा कि अपने अपने क्षेत्रों में शान्ति व्यवस्था बनाए रखे। युवाओं को भी जागरूक करें कि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना में शामिल ना हो। किसी भी प्रकार के हुड़दंग से बचें। पूजा स्थलों और जुलूसो में किसी प्रकार के अश्लील गीत-संगीत का प्रयोग न होने पाए अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जुलूस में किसी भी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र का प्रयोग पूर्णत: वर्जित होगा। 

बैठक में सीडीओ अर्पित उपाध्याय, एडीएम प्रशासन सिद्धार्थ,अपर पुलिस अधीक्षक संजीव सिन्हा,जॉइन्ट मजिस्ट्रेट प्रफुल्ल शर्मा,सिटी मजिस्ट्रेट राम अवतार वर्मा,ईओ नगर पालिका स्वर्ण सिंह,पवन कुमार श्रीवास्तव अध्यक्ष श्री राम लीला कमेटी नसीराबाद सहित अन्य विभागीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

मंडल ब्यूरो चीफ पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट

About Lucky Srivastava

Lucky Srivastava

Check Also

विशेष रोल प्रेक्षक ने एस0आई0आर0 के सम्बन्ध में ईआरओ के साथ की समीक्षा बैठक

🔊 पोस्ट को सुनें विशेष रोल प्रेक्षक ने एस0आई0आर0 के सम्बन्ध में ईआरओ के साथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published.