बी आर सी में द्वितीय चक्र का प्रशिक्षण प्रारंभ
रायबरेली
ब्लॉक संसाधन केंद्र छतोह जनपद रायबरेली में खण्ड शिक्षा अधिकारी तरुण कुमार के मार्गदर्शन में दिनांक25/08/2025 से बुनियादी साक्षरता एवं गणितीय दक्षता एवं एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तकों पर आधारित पांच दिवसीय प्रशिक्षण का प्रारंभ किया गया।
जिसमें विकास खंड के विभिन्न विद्यालयों के कुल 80 शिक्षकों द्वारा प्रतिभाग किया गया । प्रशिक्षण के संदर्भदाता के रूप में शिवेंद्र कुमार श्रीवास्तव, मुकेश ओझा ,रमेश कुमार शुक्ला, शिवकुमार निर्मल एवं रोहित मिश्रा द्वारा प्रथम दिवस के प्रशिक्षण से संबंधित विषय-वस्तु का विवरण प्रस्तुत किया गया।
मंडल ब्यूरो चीफ पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
My Power News Online News Portal





